KKR vs PBKS: 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेला जा रहा था। लेकिन बीच मैच में बारिश ने दस्तक दी और मुकाबला रद्द हो गया। अंपायर ने काफी देर तक बारिश रुकने का इंतजार किया। लेकिन समय पर बारिश नहीं रुक सकी। हालांकि दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। मैच रद्द होने की वजह से पंजाब को नुकसान पहुंचा है। क्योंकि पंजाब का पलड़ा इस मैच में भारी था।
पंजाब ने बनाया था विशाल स्कोर
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार खेल दिखाया था। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई थी। दोनों ने कमाल की शुरुआत करते हुए 120 रनों की साझेदारी निभाई थी। प्रियांश ने 35 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 69 रन बनाए थे,जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 49 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 83 रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 16 गेंदों में 25 रन बनाए। हालांकि इसके बाद पंजाब का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे।
कोलकाता की शुरुआत औसतन
202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता को कोलकाता ने पहले ओवर में 7 रन बनाए। लेकिन इसके बाद बारिश आ गई, जिसकी वजह से अंपायर ने खेल रोकने का फैसला किया। फिर बाद में बारिश की वजह से मुकाबला रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। रहमानउल्लाह गुरबाज 1 और सुनील नरेन 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
फेल हुआ कोलकाता का गेंदबाजी विभाग
पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाजों के आगे केकेआर का गेंदबाजी विभाग बिखर गया। लगभग सभी गेंदबाज पंजाब को पहला झटका समय पर नहीं दे पाए। वैभव अरोरा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को शिकार बनाया। जबकि वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसल को 1-1 सफलता मिली।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 mins agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
59 mins agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
2 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
3 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
3 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
4 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
4 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines