KKR vs SRH: इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। 26 जून को IPL 2024 की विजेता टीम का पता चल जाएगा। IPL 2024 के फाइनल मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की टक्कर सनराइर्स हैजदराबाद से होगी। यह अहम और निर्णायक मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर वैसे तो दोनों ही टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन हैदराबाद की तुलना में कोलकाता नाइटराइडर्स का प्रदर्शन कुछ बेहतर है। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या KKR तीसरी बार ट्रॉफी जीत सकती है।
चेपॉक में KKR का प्रदर्शन
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रदर्शन की बात करें तो यह काफी शर्मनाक है। KKR ने चेपॉक के मैदान में अब तक 14 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को सिर्फ 4 मैच में ही जीत मिली है। साथ ही 10 मुकाबलों में KKR को हार का सामना करना पड़ा है। इस ग्राउंड पर KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 मैच और चेज करते हुए 3 मुकाबले जीते हैं। चेपॉक में कोलकाता का हाइएस्ट स्कोर 202 रन और लोएस्ट स्कोर 108 रन है।
चेपॉक में SRH का प्रदर्शन
एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के आंकड़े KKR से भी ज्यादा खराब हैं। SRH ने इस ग्राउंड में अब तक 11 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम सिर्फ 2 मैच ही अपने नाम कर सकी। साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद को चेपॉक में 8 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। 1 मैच टाई भी रहा है। हालांकि, SRH ने सुपर ओवर में यह मैच गंवा दिया था। हैदराबाद ने चेपॉक में पहले बैटिंग करते हुए 1 और चेज करते हुए 1 मैच में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर हैदराबाद का सर्वाधिक स्कोर 177 रन और लोएस्ट स्कोर 134 रन है।
प्लेऑफ में 4 बार हुई टक्कर
कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद IPL के प्लेऑफ में अब तक 4 बार टकराई हैं। इस दौरान दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं। कोलकाता ने इस सीजन एलिमिनेटर और 2017 में एलिमिनेटर मैच जीता था। वहीं SRH ने 2016 का एलिमिनेटर और 2018 का क्वालीफायर 2 अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हार्दिक ऑलराउंडर…पंत विकेटकीपर…टीम इंडिया की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार के बाद भी मालामाल होगी RCB, लूजर से विनर तक… जानें किस टीम को मिलेंगे कितने पैसे
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines