IPL 2024 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मुकाबले में रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इसके साथ ही KKR ने 10 साल बाद फिर से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कोलकाता ने तीसरी बार IPL का खिताब जीता है। इससे पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में KKR 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीती थी। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह खिलाड़ी KKR की जीत के हीरो रहे।
आंद्रे रसेल
कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 2.3 ओवर में 7.6 की इकॉनमी से 19 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने 3 विकेट भी चटकाए। रसेल ने एडेन मार्करम, अब्दुल समद और कप्तान पैट कमिंस को अपना शिकार बनाया।
मिचेल स्टार्क
IPL 2024 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। बड़े मुकाबले में उन्होंने अपनी कीमत के मुताबिक प्रदर्शन किया। स्टार्क ने फाइनल में काफी किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 3 ओवर में 4.7 की इकॉनमी से 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए। स्टार्क ने अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी को पवेलियन की राह दिखाई।
हर्षित राणा
पूरे सीजन छाए रहने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा का कहर फाइनल में भी देखने को मिला। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में मात्र 6 की इकॉनमी से 24 रन दिए और 2 सफलताएं प्राप्त कीं। राणा ने हेनरिक क्लासेन को बोल्ड किया। इसके अलावा उन्होंने नितीश रेड्डी को रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच आउट कराया।
रहमानुल्लाह गुरबाज
कोलकाता नाइटराइडर्स के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने फाइनल में महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने 121.88 की स्ट्राइक रेट से 32 गेंदों पर 39 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। शाहबाज अहमद ने गुरबाज को LBW आउट किया। उन्होंने अहम मुकाबलों में फिल सॉल्ट की कमी नहीं खलने दी।
वेंकटेश अय्यर
वेंकटेश अय्यर ने मैच विनर पारी खेली। उन्होंने 200 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 26 गेंदों पर 52 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। छोटे टोटल के बार भी अय्यर ने तूफारी पारी खेलना जारी रखा। सुनील नारायण का विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने गुरबाज के साथ पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने
ये भी पढ़ें: Malaysia Masters 2024: पीवी सिंधु को 24 साल की खिलाड़ी ने दी शिकस्त, फाइनल में टूटा सपना
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
18 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines