हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs RR: 6 गेंदों में 6 छक्के, रियान पराग की तूफानी पारी गई बेकार, केकेआर ने राजस्थान को 1 रन से हराया

KKR vs RR: केकेआर और राजस्थान के बीच 4 मई को रोमांचक मुकाबला खेला गया।

विज्ञापन

KKR vs RR: 4 मई को डबल हेडर में पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने आंद्रे रसल की तूफानी पारी के दमपर 206 रनों का विशाल स्कोर बनाया। रसेल ने 22 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर कोहराम मचाया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की ओर से रियान पराग का बल्ला खूब बोला। उन्होंने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर केकेआर की गेंदबाजों का धागा खोल दिया। हालांकि राजस्थान को 1 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा था।

केकेआर ने बनाए थे 206

सलामी बल्लेबाजी की भूमिका में उतरे रहमानउल्लाह गुरबाज ने 25 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। हालांकि उनका साथ देने आए सुनील नरेन ने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। वह दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 24 गेंदों में 30 रन बनाए। बाद में अंगकृष रघुवंशी ने भी अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी का समा बांधा। उन्होंने 31 गेंदों पर 44 रनों का योगदान दिया। केकेआर ने आखिरी 5 ओवर में 82 रन बनाए थे, क्योंकि आंद्रे रसल ने 22 गेंदों पर तूफानी फिफ्टी जड़ी थी। उनके बल्ले से 25 गेंदों में 57 रनों की नाबाद पारी निकली। केकेआर ने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे।

राजस्थान को मिली हार

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली। वैभव सूर्यवंशी 2 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने 21 गेंदों में 34 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने टीम का साथ छोड़ दिया। जायसवाल को मोईन अली ने अपने जाल में फंसाया। लेकिन रियान पराग ने कमाल कर दिया। उन्होंने लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़कर महफिल लूट ली। पराग ने 45 गेंदों में 95 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 6 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए। उनकी तूफानी पारी बेकार चली गई। राजस्थान ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे और केकेआर ने मुकाबला 1 रन से जीत लिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola