KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स के मैदान पर लखनऊ के नवाबों ने जीत का पचरम लहराया है। हाई-स्कोरिंग मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 238 रन लगाए, जिसके जवाब में केकेआर की टीम 7 विकेट गंवाकर 234 रन ही बना सकी। अजिंक्य रहाणे ने 35 गेंदों में 61 रन की कप्तानी पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं हुई। वेंकटेश अय्यर की 45 रन की पारी भी लखनऊ को जीत से दूर नहीं कर सकी। एलएसजी की ओर से मिचेल मार्श और निकोलस पूरन ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया।
रहाणे-वेंकटेश की पारी गई बेकार
239 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी रही। डिकॉक और सुनील नरेन ने पहले विकेट के लिए मिलकर 37 रन जोड़े। डिकॉक 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि नरेन ने 13 गेंदों में 30 रन ठोके। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नरेन के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी जमाई। इसके बाद केकेआर के कप्तान ने वेंकेटस अय्यर के साथ मिलकर मोर्च संभाला और तीसरे विकेट के लिए 71 रन बनाए।
रहाणे ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए। अपनी इस इनिंग के दौरान रहाणे ने 8 चौके और 2 सिक्स जमाए। वहीं, वेंकटेश ने 29 गेंदों में 45 रन जड़े। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 38 रन ठोके, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। लास्ट ओवर में केकेआर को जीत के लिए 24 रन की दरकार थी, लेकिन रिंकू दो चौके और एक सिक्स जमाकर भी टीम की नैया को पार नहीं लगा सके।
पूरन-मार्श ने मचाया धमाल
टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 238 रन लगाए। लखनऊ को एडम मार्करम और मिचेल मार्श ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। मार्करम ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए, जबकि मार्श ने 48 गेंदों में 81 रन ठोके। मार्श ने अपनी इनिंग में 168 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 6 चौके और 5 सिक्स् जमाए। इसके बाद नंबर तीन पर उतरे निकोलस पूरन ने जमकर कोहराम मचाया। पूरन ने 36 गेंदों में 87 रन जड़े। पूरन ने 241 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी पारी में 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए। यह लखनऊ की आईपीएल 2025 में तीसरी जीत है, जबकि केकेआर को तीसरी हार का मुंह देखना पड़ा है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
36 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines