Paris Paralympics 2024: भारत के पैरा भाला फेंक एथलीट नवदीप सिंह ने पेरिस में धमाल मचा दिया है। उन्होंने पुरुष भाला फेंक एफ41 स्पर्धा में निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने अपने अपने तीसरे प्रयास में 47.32 मीटर का थ्रो किया था, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा। बता दें कि अभी तक भारत का पैरालंपिक में बेहद शानदार रहा है। भारत ने अभी तक 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज समेत 29 मेडल जीते हैं। बता दें कि नवदीप ने पहले सिल्वर मेडल जीता था। लेकिन, बाद में गोल्ड जीतने वाले ईरान के बेत सयाह डिस्क्वालीफाई कर दिए गए। इसके बाद गोल्ड नवदीप की झोली में आ गया।
पेरिस पैरालंपिक में बना दिया रिकॉर्ड
यह भारत का पैरालंपिक के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में 7 गोल्ड सहित कुल 19 मेडल जीते थे। इससे पहले नवदीप ने फाउल के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी कोशिश में 46.39 मीटर का थ्रो किया था। तीसरी कोशिश में उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन पांचवें प्रयास में ईरान के बेइत सायाह सादेग ने 47.64 मीटर का थ्रो करके नवदीप को पीछे छोड़ दिया। हालांकि बाद में ईरान के खिलाड़ी बेइत सायाह सादगे डिस्क्वालीफाई हो हए, जिसकी वजह से नवदीप सिंह का सिलवर मेडल गोल्ड में बदल गया।
जानें कौन हैं नवदीप सिंह
पैरालंपिक खिलाड़ी नवदीप सिंह का कद छोटा है। उन्होंने दुनियाभर में सफलता हासिल की है। उन्होंने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में 40.05 भाला फेंक कर चौथा हासिल किया था। इसके अलावा वो एशियन पैरा गेम्स-2024 में भी चौथे स्थान पर रहे थे। टोक्यो में उनसे पदक की उम्मीद थी, लेकिन वो वहां पर भी चौथे स्थान पर रह गए थे। लेकिन इस बार उन्होंने गोल्ड मेडल जीत लिया है। नवदीप मलिक का परिवार हरियाणा के पानीपत के बुलाना लाखु गांव में रहता है। नवदीप की मां उनके मैच के दिन सुबह से पूजा करने बैठ जाती हैं। इस दौरान वो मैच देखने के बाद ही खाना खाती हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हुए चोट के कारण बाहर
5 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines