IPL 2025: प्लेऑफ के स्टेशन के लिए SRH की छूटी ट्रेन, आने वाले मैचों में नहीं किया ये काम तो होगा 'काम तमाम'!

IPL 2025: आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब प्रदर्शन किया है। टीम का सफर प्लेऑफ से लगभग समाप्त हो गया है।

IPL 2025 (84)

IPL 2025: आईपीएल 2025 का घमासान जारी है। अब तक खेले गए मुकाबले में कई टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि कई टीमों का हाल बुरा है। खराब प्रदर्शन करने वाली टीमों में हैदराबाद भी रही है, जिसने अब तक खेले गए 7 मैच में केवल 2 जीत ही दर्ज कर पाई है। आईपीएल 2025 प्लेऑफ से हैदराबाद लगभग बाहर हो चुकी है। हालांकि अगर हैदराबाद को प्लेऑफ में बने रहना है तो उसे इस समीकरण के साथ चलना होगा।

विज्ञापन

कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है एसआरएच?

हैदराबाद ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने 2 जीत और 5 हार दर्ज की है। अंक तालिका में फिलहाल हैदराबाद 4 अंक के साथ 9वें स्थान पर है। टीम के पास अभी 7 मुकाबले बचे हैं। अगर हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे आने वाले मुकाबले में कम से कम 6 मैच में बाजी मारनी होगी। साथ ही इन मैचों में हैदराबाद को अच्छे रन रेट के साथ मुकाबला अपने नाम करना होगा।

विज्ञापन

हैदराबाद के अलावा इन टीमों पर खतरा

आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस से हैदराबाद के अलावा बाहर होने की कगार पर सीएसके भी है। सीएसके ने भी अब तक खेले गए 7 मैच में 2 जीत हासिल की है, जबकि 5 मैच उसे गंवाने पड़े हैं। वहीं राजस्थान का हाल भी हैदराबाद के अलावा सीएसके जैसा ही है। राजस्थान ने भी अब तक खेले गए 7 मैच में केवल 2 मैच अपने नाम किए हैं। जबकि 5 मैच में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा है।

आईपीएल 2025 लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

टीम का नाम मैच जीते हारे टाई बिना परिणाम अंक नेट रन रेट (NRR)
दिल्ली कैपिटल्स 6 5 1 0 0 10 +0.744
पंजाब किंग्स 7 5 2 0 0 10 +0.308
गुजरात टाइटंस 6 4 2 0 0 8 +1.081
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 7 4 3 0 0 8 +0.446
लखनऊ सुपर जायंट्स 7 4 3 0 0 8 +0.086
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 3 4 0 0 6 +0.547
मुंबई इंडियंस 7 3 4 0 0 6 +0.239
राजस्थान रॉयल्स 7 2 5 0 0 4 -0.714
सनराइजर्स हैदराबाद 7 2 5 0 0 4 -1.217
चेन्नई सुपर किंग्स 7 2 5 0 0 4 -1.276

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ