KL Rahul: IPL 2024 के 57वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से रौंदा था। इसके साथ ही LSG की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गई हैं। मैच के बाद LSG के ओनर संजीव गोयनका और केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो को देखकर कयास लगाए जाने लगे कि हार के बाद संजीव गोयनका ने केएल राहुल की क्लास लगा दी।
कप्तानी छोड़ सकते केएल राहुल
इस बीच मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2025 में होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं राहुल आखिरी 2 मैच के लिए भी कप्तानी छोड़ सकते हैं। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, “फिलहाल, कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन यह समझा जाता है कि अगर केएल राहुल बाकी दो मैचों के लिए सिर्फ अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाते हैं, तो प्रबंधन को कोई आपत्ति नहीं होगी।”
हैदराबाद ने 9.4 ओवर में जीता मुकाबला
बुधवार को SRH और LSG के बीच खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 9.4 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया था। SRH की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 75* रन की और ट्रेविस हेड ने 30 गेंदों पर 89* रन की पारी खेली थी। मैच के बाद संजीव गोयनका और केएल राहुल की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें गोयनका की नाराजगी स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। इसके बाद यूजर्स ने संजीव गोयनका को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया।
IPL 2024 में केएल राहुल का प्रदर्शन
IPL 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। IPL 2024 में केएल राहुल के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक 12 मैच खेले हैं। इस दौरान 12 पारियों में उन्होंने 38.33 की औसत और 136.09 की स्ट्राइक रेट से 460 रन बनाए हैं। 17वें सीजन में उन्होंने 3 फिफ्टी लगाई हैं। इस सीजन अब तक उनका सर्वाधिक स्कोर 82 रन है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: संजू सैमसन और ऋषभ पंत? Playing 11 में किस विकेटकीपर को मिल सकती है जगह
ये भी पढ़ें: IPL 2024: रबाडा के पॉडकास्ट में अचानक आए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
18 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines