Duleep Trophy 2024: दलीप ट्रॉफी 2024 में कई भारतीय स्टार खिलाड़ियों ने भाग लिया है। उनके अलावा घरेलू खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले दलीप ट्रॉफी को एक ट्रायल के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि दलीप ट्रॉफी में भारत के 3 स्टार खिलाड़ी बुरी तरीके से फेल हो गए हैं। अब इन खिलाड़ियों पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज में नहीं चुने जाने का खतरा भी मंडरा रहा है।
दलीप ट्रॉफी 2024 में फेल हुए ये 3 स्टार खिलाड़ी
दलीप ट्रॉफी का घमासान 5 सितंबर से शुरू हुआ, जिसमें 4 टीमों ने भाग लिया। इस दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और सरफराज खान ने निराश किया। तीनों ही बल्लेबाजों ने खराब बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए खासा कमाल नहीं किया। इन 3 खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन ने सेलेक्टर्स को कहीं न कहीं संशय में डाल दिया है। अब इन खिलाड़ियों पर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 19 सितंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज पर तलवार लटक सकती है।
ऐसा रहा है इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन
इंडिया A की ओर से हिस्सा लेते हुए केएल राहुल ने निराश किया. उन्होंने 111 गेंद का सामना करते हुए 37 रनों की पारी खेली और वाशिंगटन सुंदर का शिकार बने। उनके अलावा इंडिया B की ओर से सरफराज खान ने खराब बल्लेबाजी की। सरफराज को साल 2024 की शुरुआत में ही इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज के आखिरी तीन मुकाबले में अंतिम एकादश में मौका मिला था।
उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम योगदान निभाया। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ भी सरफराज प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन उन्होंने दलीप ट्रॉफी में 35 गेंद में 9 रन बनाकर निराश कर दिया। वहीं श्रेयस अय्यर से भी खासा उम्मीदें थी कि वो टेस्ट टीम में दलीप ट्रॉफी के जरिए वापसी करेंगे। लेकिन उन्होंने भी पहली पारी में 16 गेंद में 9 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में 44 गेंद में 54 रनों की पारी खेली। लेकिन टीम को बीच मझदार में छोड़ दिया।
ये भी पढ़ें: “मुझे प्लीज बैन मत करना..” जब विराट कोहली ने सरेआम मांगी मैच रेफरी से माफी, क्रिकेटर ने खुद सुनाई पूरी दांस्ता
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
16 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
50 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines