KL Rahul Retirement Post: टीम इंडिया के क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। उनके नाम से एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि केएल ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि केएल राहुल ने प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। इसके साथ ही एक पोस्ट में कहा जा रहा है कि उन्होंने भेदभाव से परेशान होकर ये फैसला लिया है। उनके इंस्टाग्राम आईडी के साथ शेयर किए जा रहे पोस्ट के दावे की सच्चाई सामने आ गई है।
ये दावा गलत
सच्चाई ये है कि केएल राहुल ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है। दरअसल, केएल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें कोई जरूरी घोषणा करनी है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे क्या घोषणा करने वाले हैं, लेकिन कुछ फैंस ने उनके नाम से फर्जी पोस्ट शेयर करनी शुरू कर दी है। जिसमें उनके संन्यास की बात कही जा रही है।
ब्रांड प्रमोशन का हो सकता है हिस्सा
वहीं केएल को लेकर एक और पोस्ट वायरल है। जिसमें लिखा गया है कि वह भारतीय क्रिकेट में पक्षपात की वजह से संन्यास ले रहे हैं। हालांकि ये दावे पूरी तरह से गलत हैं। हो सकता है कि वे किसी ब्रांड से जुड़ने वाले हों। अक्सर सेलिब्रिटीज को प्रमोशन से पहले इस तरह के क्रिप्टिक पोस्ट करते देखा गया है। हो सकता है कि ये उसी का एक हिस्सा हो।
दलीप ट्रॉफी में लेंगे हिस्सा
केएल को हाल ही में श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम में चुना गया था। जहां उन्होंने पहले वनडे में 31 रन की पारी खेली थी। जबकि दूसरे वनडे में वह डक पर आउट हो गए थे। केएल को 5 सितंबर से शुरू होने वाले डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के लिए भी चुना गया है। केएल शुभमन गिल की कप्तानी वाली A टीम का हिस्सा हैं। जिसका पहला मुकाबला टीम-B से 5 सितंबर को चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में होगा।
ये भी पढ़ें: रोहित, द्रविड़ सब मौजूद…अवॉर्ड लेने मुंबई क्यों नहीं गए विराट कोहली? सामने आई ये वजह
कैसा रहा है करियर?
केएल राहुल के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो बेंगलुरु के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उसके बाद से ही वे भारत के शीर्ष विकेटकीपर बने रहे। केएल ने अब तक 50 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 34.08 के औसत से 2863, वनडे के 77 मैचों में 49.15 के औसत से 2851 और टी-20 इंटरनेशनल के 72 मैचों में 37.75 के औसत से 2265 रन बनाए हैं। केएल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान हैं।
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को मैदान पर क्यों आता है इतना गुस्सा? शमी और अय्यर ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
50 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
2 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
3 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
3 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines