KL Rahul: आईपीएल 2025 में 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली ने अपने दल में एक बजलाव किया। फ्रेंचाइजी ने समीर रिजवी की जगह केएल राहुल को मौका दिया। राहुल ने हैदराबाद के खिलाफ दिल्ली के लिए अपना डेब्यू किया। लेकिन दिल्ली की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही राहुल के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
राहुल के नाम दर्ज हो गया अनचाहा रिकॉर्ड
दरअसल, केएल राहुल मौजूदा उन चार टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिन्होंने अब तक आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है। वह आरसीबी, पंजाब किंग्स, एलएसजी और दिल्ली के लिए खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इन 4 टीमों ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है। हालांकि साल 2014 और 15 में राहुल ने सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। लेकिन तब राहुल इस टीम का हिस्सा नहीं थे।
राहुल के पास अच्छा खासा अनुभव
राहुल आईपीएल में पहली बार साल 2013 में आरसीबी की ओर से खेले। इसके बाद 2 साल उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेला। फिर राहुल की साल 2016 में आरसीबी में वापसी हुई। इसके बाद राहुल साल 2018 से 2021 तक पंजाब किंग्स के लिए खेले। साल 2022 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स का रुख किया। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए साल 2024 तक खेला। अब राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।
करियर पर एक नजर
केएल राहुल ने अब तक खेले गए 58 टेस्ट मैच में भारत के लिए 33.57 की औसत के साथ 3257 रन बनाए हैं। वहीं 85 वनडे मैच में राहुल के पास 49.08 की औसत के साथ 3043 रन बनाने का अनुभव है। वहीं 72 टी-20 मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज के बल्ले से 2265 रन निकले हैं।
आईपीएल में अब तक 5 टीमों के लिए खेलने वाले केएल राहुल ने 133 मैचों में 45.46 की औसत के साथ 4683 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक के अलावा 37 अर्धशतक दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
21 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
38 mins agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
2 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
10 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
12 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
14 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines