KL Rahul: स्टार खिलाड़ी केएल राहुल को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। हालांकि उनका हालिया फॉर्म निराशाजनक रहा है। केएल राहुल को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 23 जनवरी से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी राउंड 2 के लिए कर्णाटक की ओर से जगह नहीं मिली है। कर्णाटक ने 20 जनवरी को अपने दल का ऐलान कर दिया है। लेकिन केएल राहुल का दल में नाम नहीं है। टीम की कमान मयंक अग्रवाल को दी गई है।
केएल राहुल को नहीं मिली जगह
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के लगभग सभी स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में भाग लेने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि राहुल कर्णाटक से रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। लेकिन कोहनी की चोट की वजह से स्टार खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया। कर्णाटक का मुकाबला 23 जनवरी को पंजाब के खिलाफ होने वाला है। मयंक अग्रवाल ने हाल ही में अपनी कप्तानी में विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल दिखाया था और फाइनल में विदर्भ को हराकर खिताबी मुकाबला जीता था। ऐसे में उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए भी कप्तान चुन लिया गया है। मयंक के अलावा श्रेयास गोपाल को कर्णाटक का उपकप्तान बनाया गया है।
वहीं दूसरी ओर मुंबई से रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, अजिंक्य रहाणे भी भाग लेने वाले हैं। पंजाब की टीम से शुभमन गिल तो सौराष्ट्र की टीम से रवींद्र जडेजा भी रणजी खेलेंगे।
खराब फॉर्म से जूझ रहे राहुल
राहुल ने हाल ही में भारत का प्रतिनिधित्व ऑस्ट्रेलिया में किया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कंगारुओं के खिलाफ खासा कमाल नहीं किया। राहुल ने 5 मैचों की 10 पारियों में केवल दो अर्धशतक बनाए थे। इसके अलावा उनका बल्ला खामोश रहा था। आखिरी 6 पारियों की बात करें तो स्टार बल्लेबाज ने 4*, 84,0,24,13 और 4 रन बनाए हैं।
रणजी ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम
मयंक अग्रवाल (कप्तान), श्रेयस गोपाल (उप-कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, केवी अनीश, आर स्मरण, केएल श्रीजीत (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक राज, प्रसिद्ध कृष्णा, वासुकी कौशिक, अभिलाष शेट्टी, यशोवर्धन परंतप, निकिन जोस, विद्याधर पाटिल, सुजय सथेरी (विकेटकीपर), मोहसिन खान।
यह भी पढ़ें: PSL 2025: IPL के अनसोल्ड खिलाड़ियों को PCB ने दिया ‘लालच’, हर कीमत पर चाहता है खिलाना
संबंधित खबरें
VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
17 mins ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
17 mins ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
23 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
1 hr agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines