हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल पर लटकी तलवार! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

KL Rahul: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से केएल राहुल का पत्ता साफ हो सकता है। उनकी जगह पर रोहित शर्मा दाएं हाथ के एक धाकड़ खिलाड़ी को मौका दो सकते हैं।

विज्ञापन

KL Rahul: भारत और बांग्लादेश चेन्नई के मैदान पर आमने-सामने हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि कई खिलाड़ियों की ओर निराश प्रदर्शन से करते हुए भी दिखा गया। केएल राहुल भी भारत की ओर से खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए। वह पहली पारी में निराशजनक प्रदर्शन कर पवेलियन की राह लौट गए। हालांकि दूसरी पारी में उनके पास रन बनाने का बड़ा मौका है। हालांकि अगर वो इस मौके को भुना नहीं पाते हैं तो राहुल का पत्ता टीम इंडिया से साफ हो सकता है। उनकी जगह पर रोहित शर्मा एक खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं।

केएल राहुल का कट सकता है पत्ता

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत को राहुल से खासा उम्मीदें थी। लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। राहुल पहली पारी में 52 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाकर आउट हुए। राहुल को मेहदी हसन मिराज ने चलता किया। वह ऐसे समय पर पवेलियन लौटे थे, जब भारतीय टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। मेहदी हसन मिराज ने उन्हें चलता किया था। हालांकि अब राहुल के पास अपनी फॉर्म साबित करने का दूसरा मौका है। लेकिन अगर वह इसमें नाकाम होते हैं तो उनका पत्ता दूसरे टेस्ट मैच से कट सकता है। उनकी जगह पर सरफराज खान को मौका मिलने की उम्मीद हैं, क्योंकि दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में कमाल किया था। सरफराज ने इस सीरीज में 50 की औसत के साथ 200 रन बनाए थे। ऐसे में रोहित अपने लोअर मिडिलऑर्डर को मजूत करने के लिए सरफराज को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं।

खराब फॉर्म में राहुल

आईपीएल 2024 के बाद से राहुल का बल्ला शांत है। उन्हें हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरज में मौका दिया गया था। लेकिन राहुल ने एक भी बड़ी पारी नहीं खेली। श्रीलंका के खिलाफ वह पहले मैच में 31 रन ही बना सके, जबकि दूसरे मैच में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। वहीं दलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड में भी राहुल का बल्ला नहीं चल सका।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chess Olympiad 2024: भारतीय पुरुष टीम ने उज्बेकिस्तान को दी टक्कर, महिला खिलाड़ियों ने भी दिखाया दम

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola