ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। इसको लेकर अभी तक बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है। अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपर के रूप में सेलेक्टर्स की पसंद इस बार कौनसा खिलाड़ी हो सकता है?
कौन होगा चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपर?
टीम इंडिया के पास फिलहाल कई विकेटकीपर्स के ऑप्शन हैं। जिसमें ऋषभ पंत, केएल राहुल, संजू सैमसन और ईशान किशन मौजूद हैं। हालांकि पंत और राहुल का नाम सबसे पहले सामने आ रहा है। पंत को हाल ही में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विकेटकीपिंग करते हुए देखा गया था। लेकिन अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि केएल राहुल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहली पसंद हो सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलेक्टर्स ने केएल राहुल को आश्वासन दिया है कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाएगा लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से आराम दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: वनडे सीरीज में टीम इंडिया की संभावित Playing 11, शमी की वापसी
ऑस्ट्रेलिया में बतौर ओपनर खेले थे राहुल
ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में केएल राहुल को ओपनिंग करते हुए देखा गया था। इस सीरीज में उनका प्रदर्शन ठीकठाक रहा था। पांच मैचों की इस सीरीज में राहुल नें 30,67 की औसत से 276 रन बनाए थे। अब इंग्लैंड के साथ 6 फरवरी से भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, इसको लेकर राहुल को आराम दिया जा सकता है।
पंत या संजू को मिल सकता है मौका
अगर केएल राहुल इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज से बाहर रहते हैं तो फिर ऋषभ पंत और संजू सैमसन में से किसी एक खिलाड़ी को विकेटकीपर के रूप में चुना जा सकता है। वैसे यहां ज्यादा चांस ऋषभ पंत के बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंत लगातार टीम इंडिया के लिए खेलते आ रहे हैं। वहीं संजू को विजय हजारे ट्रॉफी से भी बाहर कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- ‘सच हो भी सकते हैं..’ चहल की नई इंस्टाग्राम स्टोरी से मची हलचल, क्या तलाक का दे रहे हिंट?
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
22 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines