केएल राहुल भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. राहुल टेस्ट में बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि वनडे में वह मिडिल ऑर्डर में कमाल कर रहे हैं. केएल राहुल आईपीएल में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सीजन उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खूब रन भी बनाए. वह पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी भी संभाल चुके हैं. हाल ही में उन्होंने अभ्यास मैच में श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ भारत की कप्तानी संभाली थी. इसके बावजूद पूर्व दिग्गज ने उनकी कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है.
राहुल की कप्तानी पर दिग्गज का बड़ा बयान
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि केएल राहुल कप्तानी का जिम्मा उठाते हुए बल्लेबाजी में थोड़ा दबाव महसूस करते हैं. उनकी पर्सनैलिटी में कप्तानी न करना ही बेहतर है. दूरदर्शन पर बात करते हुए जाफर ने कहा “केएल राहुल की पर्सनैलिटी के लिए कप्तानी न करना बेहतर है, क्योंकि अगर आप उन्हें खेलने देते हैं, तो मुझे लगता है कि वह हमेशा आपको 500-600 रन देंगे. वह एक भरोसेमंद खिलाड़ी हैं. वह अपने दम पर 2-3 गेम जीतेंगे, जो वह हर सीजन में करते हैं. यही कारण है कि मुझे लगता है कि जिस तरह का उनका व्यक्तित्व है, कप्तानी उन पर थोड़ा अतिरिक्त दबाव डालती है.”
जाफर का मानना है कि राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी. लेकिन दोंनों ही बार वह इतने सफल नहीं हुए. लेकिन दिल्ली कैपिटल्स में बतौर खिलाड़ी आने के बाद उन्होंने दो सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है. दिल्ली के लिए आईपीएल 2025 में उन्होंने 13 मैच में 539 रन बनाए, जबकि आईपीएल 2026 में उन्होंने 14 मैच में 593 रन बनाए थे.
श्रीलंका के खिलाफ उम्मीदें
केएल राहुल की नजरें फिलहाल श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज पर हैं. राहुल इस सीरीज में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. ये सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025-27 के लिए भी अहम है. राहुल ने अभ्यास मैच में श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ 40 रन बनाए थे.
संबंधित खबरें
जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
27 mins agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
42 mins agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
52 mins agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 hr agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
1 hr agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
2 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
2 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
3 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
3 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines