IPL ऑक्शन के बाद केएल राहुल ने LSG को लेकर दिया बड़ा बयान, संजीव गोयंका का नहीं किया जिक्र

Kl Rahul: आईपीएल ऑक्शन के बाद केएळ राहुल ने एलएसजी के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा। लेकिन इस दौरान राहुल ने संजीव गोयंका का जिक्र नहीं किया है।

KL Rahul (2)

Kl Rahul: केएल राहुल आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली में चुने गए हैं। सीजन से पहले लखनऊ ने अपनी रिटेंशन लिस्ट में उन्हें शामिल नहीं किया था। लखनऊ के लिए उन्होंने 3 सालों तक कप्तानी संभाली, लेकिन साल 2025 से पहले उन्होंने अलविदा कह दिया। राहुल ने आईपीएल ऑक्शन के बाद एलएसजी को लेकर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। लेकिन उन्होंने इस दौरान अपनी पोस्ट में एक बार भी टीम के मालिक संजीव गोयंका का जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन

केएल राहुल ने नहीं किया जिक्र

राहुल का सफर 3 साल बाद एलएसजी के साथ खत्म हो गया। उन्होंने एलएसजी के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा कि एलएसजी के साथ इस यात्रा को शानदार बनाने के लिए सभी कोच, टीम के साथियों और फैंस का आभारी हूं। विश्वास, यादों, ऊर्जा और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। नई शुरुआत के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन

केएल राहुल और संजीव गोयंका के बीच साल आईपीएल 2024 के दौरान एक मैच के बाद तीखी बहस हो गई थी। तब से दोनों के रिश्ते में दरार आई थी। तब ऐसा कयास लगाया गया था कि राहुल एलएसजी का साथ छोड़ देंगे। हालांकि कुछ महीने पहले जब जहीर खान टीम के मेंटर बने थे तब राहुल और संजीव एक साथ नजर आए थे। तब गोयंका ने राहुल को अपने परिवार का सदस्य बताया था। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की थी कि राहुल आईपीएल 2025 में भी कप्तान होंगे। वहीं आईपीएल 2025 ऑक्शन में राहुल के ऊपर एलएसजी ने बोली नहीं लगाई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ