हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खराब किस्मत! केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया में बच्चों की तरह हुए आउट, वीडियो हुआ वायरल

KL Rahul: केएल राहुल इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर इंडिया A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच खेली जा रही 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में भाग ले रहे हैं। दूसरे मैच की दूसरी पारी में राहुल अजीबो गरीब तरीके से आउट हो गए।

विज्ञापन

KL Rahul: खराब फॉर्म से जूझ रहे केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में खराब प्रदर्शन करने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भी रन बनाने से जूझ रहे हैं। इन दिनों भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। दूसरा मुकाबला 7 नवंबर से खेला जा रहा है। इस मैच में केएल राहुल दूसरी पारी में खराब तरीके से आउट हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

केएल राहुल की खराब किस्मत!

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी को सुनिश्चित करने के लिए केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे। दूसरे मैच में उन्होंने भाग लिया। पहली पारी में 4 रन पर आउट होने के बाद भारत को उनसे दूसरी पारी में खासा उम्मीदें थीं। लेकिन राहुल ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। राहुल 43 गेंद का सामना करते हुए 10 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन 44वीं गेंद ने राहुल को पवेलियन की ओर जाने के लिए मजबूर कर दिया। दरअसल राहुल फिरकी गेंदबाजी का सामना कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गेंद को लीव करने का प्रयास किया। लेकिन गेंद राहुल के पैड से लगकर विकेट पर टकरा गई और राहुल क्लीन बोल्ड हो गए। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पहली पारी में भी हुए थे फेल

केएल राहुल इस मैच की पहली पारी में भी फ्लॉप हो गए थे। उन्होंने पहली पारी में 4 रन बनाए थे। राहुल लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें हाल ही में खेली गई न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। पहले मैच में उन्हें मौका भी मिला। लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में 12 रन बनाए। न्यूजीलैंड से पहले बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज में भी वह औसतन बल्लेबाजी करते हुए देखे गए थे। उन्होंने इस सीरीज में 106 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच खेली जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया A अपने नाम कर चुकी है। वहीं दूसरे मैच में भारत A ने पहली पारी में 161 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 223 रन बनाए हैं। इसके अलावा दूसरी पारी में भारतीय टीम 73/5 रन बना चुकी है। भारत के पास दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 11 रनों की बढ़त है।

 

ये भी पढ़ें:- WPL 2025: RCB 6 तो MI ने किया 4 खिलाड़ियों को रिलीज, यहां देखें सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola