Jio Cinema Mock Auction: केएल राहुल को मिले 29.5 करोड़ रुपये, इस टीम का बने हिस्सा

KL Rahul: KL Rahul: आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले जियो सिनेमा मॉक ऑक्शन में केएल राहुल मालामाल होते हुए दिख रहे हैं। उन्हें 29.5 करोड़ रुपये मिले हैं।

IPL

KL Rahul: आईपीएल 2025 ऑक्शन में अब एक दिन का समय बाकी रह गया है। मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को होने वाला है। इस बार सऊदी अरब के शहर जेद्दा में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। हालांकि मेगा ऑक्शन से पहले जियो सिनेमा मॉक ऑक्शन में केएल राहुल मालामाल हुए हैं। जियो सिनेमा मॉक ऑक्शन में केएल राहुल 29.5 करोड़ में बिके हैं।

विज्ञापन

इस टीम ने जोड़ा अपने साथ

जियो सिनेमा ने मेगा ऑक्शन से पहले मॉक ऑक्शन आयोजित करवाया। जिसमें आरसीबी ने केएल राहुल पर 29.5 करोड़ की बोली लगाई और उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। बता दें कि केएल राहुल इस बार ऑक्शन में शामिल हैं। उन्हें एलएसजी ने रिटेन नहीं किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा चुका है कि आरसीबी की निगाहें केएल राहुल पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस को रिलीज करने के बाद आरसीबी अपने खेमे में एक सलामी बल्लेबाज की खोज में है। इसके अलावा उसे एक धाकड़ विकेटकीपर की भी जरूरत है, क्योंकि आरसीबी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले दिनेश कार्तिक ने संन्यास ले लिया है। ऐसे में राहुल आरसीबी में शामिल होकर सलामी बल्लेबाज के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। राहुल आरसीबी के लिए पहले भी खेल चुके हैं।

विज्ञापन

तीन साल तक की एलएसजी की कप्तानी

आईपीएल 2025 ऑक्शन से पहले केएल राहुल साल 2022 से 2024 तक एलएसजी की कमान संभाल चुके हैं। राहुल ने आईपीएल 2022 में एलएसजी को प्लेऑफ में भी पहुंचाया था। लेकिन आईपीएल 2025 से पहले अब वह नीलामी में नजर आएंगे। फिलहाल राहुल ऑस्ट्रेलिया में हैं और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं। पहले मैच की दूसरी पारी में वह मेजबान टीम के खिलाफ शानदार 153 गेंदों में 62 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं। तीसरे दिन उनसे खासा उम्मीदें हैं।

ऐसा रहा था आईपीएल 2024 में प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 37.14 की औसत के साथ 520 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे। इसके अलावा उन्होंने 132 मैचों में 45.47 की औसत के साथ 4683 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक के अलावा 37 अर्धशतक दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ