KL Rahul Wicket Keeping: दुबई के मैदान पर केएल राहुल को मानो किसी की नजर सी लग गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में राहुल एक ही गलती को कई बार दोहराते हुए दिखाई दिए। कप्तान रोहित और पूरा भारतीय खेमा राहुल की गलतियों से नाराज और टेंशन में नजर आया। राहुल पहले बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद फील्ड पर भी केएल आउट ऑफ फॉर्म दिखाई दिए। राहुल के हाथ और गेंद के बीच मानो दुबई के मैदान पर कोई दुश्मनी दिखाई दी। हालांकि, राहुल की हर गलती पर बेंच पर बैठे ऋषभ पंत अंदर ही अंदर मुस्कुरा रहे होंगे।
राहुल को यह हुआ क्या?
दरअसल, केएल राहुल का बतौर विकेटकीपर न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन बेहद घटिया रहा। राहुल ने विकेट के पीछे खड़े होकर कई मौके गंवाए। कीपर के तौर पर राहुल का दिन बेहद खराब रहा। राहुल ने 81 रन की शानदार पारी खेलने वाले केन विलियमसन को शुरुआत में ही जीवनदान दिया। इसके साथ ही राहुल ने ग्लेन फिलिप्स का भी कैच टपकाया। कैच छोड़ने के साथ-साथ राहुल विकेट के पीछे खड़े होकर गेंदों को भी पकड़ने में कई बार नाकाम रहे।
राहुल की खराब विकेटकीपिंग के चलते कीवी टीम को कई रन तो सिर्फ एक्स्ट्रा के तौर पर मिले। शुरुआती दो मैचों में बेहतरीन कीपिंग करने वाले राहुल बुरी तरह से संघर्ष करते दिखाई दिए, जिससे पूरा भारतीय खेमा टेंशन में नजर आया। गनीमत यह रही कि भारतीय टीम इस मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रही, जिसके चलते शायद राहुल की कीपिंग में की गई गलतियां शायद छुप जाए।
पंत हो रहे होंगे खुश
न्यूजीलैंड के खिलाफ केएल राहुल की हर गलती पर ऋषभ पंत जरूर खुश हो रहे होंगे। वनडे क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर राहुल के लगातार जबरदस्त प्रदर्शन की वजह से पंत को बेंच पर बैठना पड़ रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक पंत को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। राहुल को टीम मैनेजमेंट ने कीपर के तौर पर लगातार बैक किया है। इसको देखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ राहुल की इन गलतियों को भी नजरअंदाज किया जा सकता है। हालांकि, राहुल को सेमीफाइनल मैच से पहले इन कमियों पर काम करना होगा, क्योंकि जीत में तो गलतियां छुप जा रही हैं, लेकिन हार वाले दिन हर एक गलती का हिसाब किया जाता है।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
12 mins agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
13 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines