KL Rahul: लंबे समय बाद केएल राहुल आईपीएल में बतौर खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे। क्योंकि राहुल कई सालों से आईपीएल में कप्तानी संभाल रहे थे। उन्हें आगामी सीजन के लिए नई टीम का साथ मिला है। केएल राहुल पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भाग लेंगे। हालांकि केएल राहुल के नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में शेन वॉटसन को पीछे छोड़ सकते हैं।
केएल राहुल के पास बड़ा मौका
उम्मीद है कि केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की लिए ओपन करेंगे। ऐसे में अगर वह ओपन करते हैं तो उनके पास शेन वॉटसन का रिकॉर्ड तोड़ने का भरपूर मौका होगा।
दरअसल, राहुल ने अब तक आईपीएल में 132 मैच खेलते हुए 187 छक्के अपने नाम किए हैं। वहीं शेन वॉटसन के नाम 145 मैच में 190 छक्के दर्ज हैं। अगर राहुल इस सीजन 4 छक्के जड़ने में कामयाब हो जाते हैं तो वह शेन वॉटसन को पीछे छोड़ देंगे। इसके अलावा इस सीजन 13 छक्के जड़ते ही राहुल की एंट्री खास क्लब में हो जाएगी। वह आईपीएल में 200 या उससे अधिक छक्के जमाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे। आईपीएल इतिहास में अब तक 200 या उससे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड केवल 10 ही बल्लेबाजों के नाम है। वहीं केएल राहुल सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में फिलहाल 12वें स्थान पर हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी
सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहला नाम क्रिस गेल का आता है। उन्होंने 142 मैच में 357 छक्के जड़े हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा 257 मैच में 280 छक्के के साथ विराजमान हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 252 मैच में 272 छक्के के साथ विराट कोहली हैं। इसके अलावा 252 छक्के के साथ चौथे नंबर पर एमएस धोनी हैं, जबकि एबी डिविलियर्स 251 छक्के के साथ पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
संबंधित खबरें
जिम्बाब्वे के खिलाफ प्रतिका रावल ने ठोका शतक, टीम इंडिया ने जीता मैच
46 mins agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
1 hr agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 hr agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
2 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
2 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
2 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
3 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
4 hrs agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines