कोई नहीं है टक्कर में! केएल राहुल ने विराट कोहली-डेविड वॉर्नर को पछाड़ कर रच दिया इतिहास

KL Rahul: केएल राहुल ने विराट कोहली और डेविड वॉर्नर को पछाड़ते हुए इतिहास रच दिया है।

IPL 2025 - 2025-04-22T232400.892

KL Rahul: 22 अप्रैल को केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमा दिया। उन्होंने 51 रन बनाते ही बड़ा कारनामा कर दिया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया।

विज्ञापन

कमाल लाजवाब राहुल

आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 5000 रन बनाने का कीर्तिमान अब केएल राहुल के नाम हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वार्नर के नाम था, जिन्होंने 135 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन राहुल ने सिर्फ 130 पारियों में ही 5000 रन पूरे कर लिए, जिससे उन्होंने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस सूची में तीसरे स्थान पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 157 पारियों में 5000 रन बनाए थे। चौथे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं, जिन्होंने 161 पारियों में यह आंकड़ा पार किया, जबकि शिखर धवन ने 168 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन

आईपीएल में 5000 रन पूरे करने के लिए सबसे कम पारियां

खिलाड़ी का नाम पारियां
केएल राहुल 130
डेविड वॉर्नर 135
विराट कोहली 157
एबी डिविलियर्स 161
शिखर धवन 168

राहुल ने सीजन से पहले लिया था बड़ा फैसला

इस सीजन में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया है और लगातार रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी है। एक समय चर्चा थी कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सौंपी जा सकती है, लेकिन राहुल ने खुद इसे ठुकरा दिया। उन्होंने कप्तानी का बोझ न लेकर केवल बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित किया और अक्षर पटेल की कप्तानी में बतौर खिलाड़ी खेलने का फैसला किया। यह निर्णय उनके लिए बेहद सफल साबित हुआ है, क्योंकि उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है और टीम के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

आईपीएल 2025 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

क्रम खिलाड़ी का नाम मैच पारियां रन औसत स्ट्राइक रेट चौके छक्के
1 साई सुदर्शन 8 8 417 52.12 152.19 42 15
2 निकोलस पूरण 8 8 368 52.57 205.59 30 31
3 जोस बटलर 8 8 356 71.20 165.58 40 13
4 सूर्यकुमार यादव 8 8 333 55.50 162.44 33 17
5 विराट कोहली 8 8 322 64.40 140.00 27 11
6 यशस्वी जायसवाल 8 8 307 38.38 139.55 25 17
7 शुभमन गिल 8 8 305 43.57 153.27 33 9
8 मिशेल मार्श 7 7 299 42.71 167.98 30 17
9 एडेन मार्करम 8 8 274 34.25 149.73 26 12
10 अजिंक्य रहाणे 8 8 271 38.71 146.49 24 15

राहुल की शानदार बल्लेबाजी

केएल राहुल ने इस मैच में 42 गेंदों में 57 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के अपने किए। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को मैच जिताने में मदद की। दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ