हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs DC: केएल राहुल का बड़ा कीर्तिमान, रोहित-कोहली के खास क्लब में मारी एंट्री

KL Rahul: सीएसके के खिलाफ केएल राहुल ने खास उपलब्धि दर्ज की है। राहुल ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास क्लब में अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन

KL Rahul: आईपीएल 2025 में 5 अप्रैल को सीएसके बनाम दिल्ली के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। दिल्ली ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की ओर से इस मैच में केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे और खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली। राहुल की एंट्री अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास क्लब में हो गई है।

राहुल ने बनाया कीर्तिमान

दरअसल केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल इतिहास में 100 मैच खेलने वाले 13वें बल्लेबाज बने हैं। राहुल से पहले अब तक 12 ही बल्लेबाज थे, जिन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 100 मैच खेले हैं। लेकिन अब राहुल ने सीएसके के खिलाफ बतौर सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरकर अपनी जगह खास लिस्ट में बना ली। हालांकि सबसे ज्यादा आईपीएल में सलामी बल्लेबाज के रूप में मैच खेलने वाले खिलाड़ी शिखर धवन हैं, जिन्होंने अपने करियर में 202 मैच खेले हैं। इसके बाद दूसरा नंबर डेविड वॉर्नर का है। वॉर्नर ने 163 मैच खेले हैं, जबकि 127 मैच के साथ तीसरे नंबर पर अजिंक्य रहाणे हैं। चौथे नंबर पर 123 मैच के साथ गौतम गंभीर हैं। वहीं पांचवें स्थान पर क्रिस गेल 123 मैच के साथ लिस्ट में बने हुए हैं।

आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम ओपनर के रूप में मैच
शिखर धवन 202
डेविड वॉर्नर 163
अजिंक्य रहाणे 127
गौतम गंभीर 123
क्रिस गेल 123
विराट कोहली 116
पार्थिव पटेल 116
फाफ डु प्लेसिस 113
क्विंटन डी कॉक 111
रोहित शर्मा 105
ब्रेंडन मैकुलम 101
मुरली विजय 101
केएल राहुल 100*
वीरेंद्र सहवाग 98

केएल राहुल पिछले मैच में हुए थे फ्लॉप

केएल राहुल ने आईपीएल 2025 का पहला मैच हैदराबाद के खिलाफ खेला था। लेकिन इस मैच में वह नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए थे। उन्होंने 5 गेंदों में 15 रनों की पारी खेली थी। उन्हें इस मैच में जीशान अंसारी ने क्लीन बोल्ड कर दिया था। राहुल दिल्ली से पहले एलएसजी के लिए अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने साल 2022 से लेकर साल 2024 तक लखनऊ की कप्तानी भी संभाली थी। हालांकि इस सीजन वह दिल्ली के लिए बतौर खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2025 में लौटने को तैयार Jasprit Bumrah, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे सीजन का पहला मुकाबला!

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola