KL Rahul Sanjeev Goenka Dinner: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से रौंदा था। LSG की इस शर्मनाक हार के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में लखनऊ सुपर जायंट्स के ओनर संजीव गोयनका कप्तान केएल राहुल पर भड़कते नजर आ रहे थे। वीडियो को देखकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा था। लोगों ने सोशल मीडिया पर संजीव गोयनका की क्लास लगा दी थी। कई क्रिकेटर भी संजीव गोयनका के इस व्यवहार से नाखुश नजर आए थे।
डिनर पर पहुंचे केएल राहुल
वीडियो वायरल होने के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि केलए राहुल अगले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राहुल अगले 2 मैच में लखनऊ की कप्तानी तक नहीं करेंगे। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। सोमवार रात को केएल राहुल संजीव गोयनका के घर डिनर पर पहुंचे। डिनर के बाद LSG के ओनर ने केएल राहुल को गले लगाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोगों का कहना है कि अब दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है।
लखनऊ ने अब तक जीते 6 मैच
IPL 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने अब तक 12 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है। 6 में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। 12 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर है। लखनऊ को अभी 2 मैच और खेलने हैं। ऐसे में टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। आज लखनऊ का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: RR vs PBKS Preview: प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर होगी राजस्थान की नजर, आत्म सम्मान के लिए खेलेगी पंजाब
ये भी पढ़ें: IPL 2024: ‘समय के साथ विकसित होना जरूरी..’ रवि शास्त्री ने किया Impact Player Rule का समर्थन
संबंधित खबरें
बारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
11 mins agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
13 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines