KL Rahul: इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान जल्द ही होना है। ऑस्ट्रेलिया में मिली शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल ने सिलेक्टर्स से ब्रेक की मांग की है। राहुल उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल रहे थे, जो कंगारू सरजमीं पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बल्ले से कुछ हद तक फॉर्म में दिखाई दिए थे। राहुल का प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में भी पिछले कुछ समय में शानदार रहा है। बल्ले से योगदान देने के साथ-साथ राहुल ने विकेटकीपर की भूमिका को भी बखूबी निभाया है।
राहुल ने मांगा ब्रेक
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए सिलेक्टर्स से ब्रेक की मांग की है। राहुल ने थकान का हवाला देते हुए आराम मांगा है। हालांकि, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिलेक्टर्स को यह भी जानकारी दी है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के सिलेक्शन के लिए उपलब्ध होंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बातचीत करते हुए बताया, “राहुल ने इंग्लैंड सीरीज के लिए ब्रेक मांग है, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।” ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में राहुल ने पांच मैचों में 30 की औसत से खेलते हुए कुल 276 रन बनाए थे। शुरुआती दो टेस्ट मैचों में राहुल बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे।
वनडे में दमदार राहुल का प्रदर्शन
केएल राहुल का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में वनडे क्रिकेट में कमाल का रहा है। साल 2023 में राहुल ने कुल 24 पारियां खेली थीं और इस दौरान उन्होंने 66.25 की औसत से 1060 रन ठोके थे। राहुल ने 2 शतक और 7 अर्धशतक जमाए थे। साल 2024 में भारतीय टीम ने सिर्फ 3 ही वनडे मैच खेले थे। राहुल को 2 मैचों में बैटिंग करने का मौका मिला था और उन्होंने 15 की एवरेज की 31 रन बनाए थे।
पंत या सैमसन किसे मिलेगा मौका?
केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत या फिर संजू सैमसन में किसे मौका मिलेगा यह देखना दिलचस्प होगा। संजू ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज में बल्ले से जमकर धमाल मचाया था। दूसरी ओर, पंत ने पिछले साल वापसी करने के बाद वनडे में सिर्फ एक ही मैच खेला था। इस मुकाबले में पंत सिर्फ 6 रन ही बना सके थे। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत लय में दिखाई दिए थे।
संबंधित खबरें
LIVE: हार के बाद पलटवार करेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
18 mins agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
43 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
1 hr agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
2 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines