KL Rahul vs Pant: टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वॉड का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। टेस्ट में बुरी तरह से फेल रहने के बावजूद टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, विराट कोहली पर भी सिलेक्टर्स इस टूर्नामेंट के लिए भरोसा दिखाना चाहते हैं। हालांकि, देखना दिलचस्प यह होगा कि विकेटकीपर के तौर पर सिलेक्टर्स किस खिलाड़ी पर दांव खेलते हैं।
वनडे वर्ल्ड कप में केएल राहुल ने इस जिम्मेदारी बखूबी निभाया था। मगर अब ऋषभ पंत भी फिट होकर लौट चुके हैं। वहीं, संजू सैमसन ने भी पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। माना जा रहा है कि राहुल और पंत में से किसी एक को मौका मिल सकता है। आइए आंकड़ों के जरिए देखते हैं वनडे में राहुल और पंत में से कौन है बेहतर बल्लेबाज।
वनडे में कुछ खास नहीं पंत के आंकड़े
ऋषभ पंत ने टेस्ट और टी-20 क्रिकेट में तो बल्ले से खूब धमाल मचाया है, लेकिन 50 ओवर का फॉर्मेट उन्हें ज्यादा रास नहीं आया है। पंत वनडे में टीम इंडिया की जर्सी को अब तक कुल 31 बार पहनकर उतरे हैं। इस दौरान पंत ने खेली 27 पारियों में कुल मिलाकर 871 रन बनाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने एकदिवसीय क्रिकेट में महज एक शतक ठोका है, जबकि 5 बार पचास का आंकड़ा पार किया है। पंत का वनडे में औसत 33.50 और स्ट्राइक रेट 106 का रहा है। यानी पंत को इस फॉर्मेट में कुछ खास कामयाबी हासिल नहीं हुई है।
राहुल को रास आता है वनडे फॉर्मेट
दूसरी ओर, केएल राहुल का रिकॉर्ड वनडे क्रिकेट में शानदार रहा है। राहुल ने अब तक कुल मिलाकर 77 एकदिवसीय मैच खेले हैं। राहुल ने इस दौरान खेली 72 पारियों में 49.15 की औसत और 87 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2,851 रन बनाए हैं। राहुल वनडे में 7 शतक और 18 अर्धशतक ठोक चुके हैं।
राहुल के पास पंत के मुकाबले वनडे में ज्यादा अनुभव मौजूद है। इसके साथ ही उनको यह फॉर्मेट भी खूस रास आता है। 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप में राहुल ने 10 पारियों में 75.33 की औसत से खेलते हुए 452 रन जड़े थे।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
46 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines