हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले इस दिग्गज बल्लेबाज के लिए आई गुड न्यूज, बनने वाला है पिता

KL Rahul: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसी बीच केएल राहुल ने अपने फैंस को ऐसी खबर दी है, जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे।

विज्ञापन

KL Rahul: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसी बीच केएल राहुल ने अपने फैंस को ऐसी खबर दी है, जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे। केएल राहुल ने बताया है कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। भारतीय बल्लेबाज ने बताया है कि जल्द ही उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। सोशल मीडिया पर केएल राहुल ने बताया कि 2025 में उनके पहले बच्चे का जन्म होगा।

राहुल-अथिया ने सुनाई खुशखबरी

राहुल ने 8 नवंबर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में उन्होंने फैंस को गुड न्यूज़ दी थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि 2025 में हमें सबसे बड़ी खुशी मिलेगी। बता दें कि राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 में शादी की थी। आप को जानकार हैरानी होगी कि राहुल ने शादी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले की थी। अब उन्होंने ये गुड न्यूज भी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले दी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल सकते हैं केएल राहुल

केएल राहुल इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं। वो इस समय इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं। हालांकि अभी तक वो कुछ खास नहीं कर पाएं हैं। ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मैच के बाद वो कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलिया में रुकेंगे। इसके बाद वो टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे। उन्हें टीम इंडिया में भी जगह मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें कि पर्थ में 22 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में मौका मिल सकता है। वो सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

पर्थ टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के खेलने को लेकर संशय बना हुआ है। रोहित शर्मा निजी कारणों की वजह इस मैच से बाहर हो सकते है। जानकरी के अनुसार, वो दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। ऐसे समय में वो अपनी पत्नी रितिका के साथ रहना चाहते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola