IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने दस साल के बाद आईपीएल का खिताब जीता था। आगामी सीजन के लिए KKR ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किये है। आईपीएल 2025 में अपने टाइटल डिफेंड करने के लिए नया रोडमैप तैयार करने की कोशिश है। हालांकि सीजन शुरू होने से पहले KKR के कई अहम खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। आइये जानते हैं कि KKR वो कौन से 3 खिलाड़ी हैं, जो इस समय चोट से जूझ रहे हैं।
एनरिक नोर्टजे
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान एनरिक नॉर्टजे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹6.50 करोड़ में खरीदा था। एनरिक नोर्टजे KKR की गेंदबाजी के अहम हिस्सा होने वाले हैं। हालांकि, एनरिक नोर्टजे को पीठ में चोट लग गई है और वह मौजूदा SA20 और आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2025 के लिए उनकी उपलब्धता अभी भी संदेह में है।
वेंकटेश अय्यर
हाल ही में रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान वेंकटेश अय्यर को टखने में चोट लगने के कारण तीन रन के लिए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दौरान कोलकाता ने उन्हें ₹23.75 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था। वो केकेआर कोर के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में अगर वेंकटेश अय्यर आईपीएल 2025 से बाहर होते हैं तो KKR के लिए ये बड़ा झटका हो सकता है। हालांकि इसी मैच में अय्यर ने बाद में बल्लेबाजी की थी। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।
रिंकू सिंह
KKR के चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट में रिंकू सिंह का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिंकू सिंह पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन हैं, जिस वजह से वो इंग्लैंड सीरीज़ के दूसरे और तीसरे टी20I से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट की गंभीरता अभी भी पता नहीं चल पाया है। उम्मीद है कि टूर्नामेंट शुरू होने तक वह फिट हो जाएंगे। KKR फिलहाल उनकी फिटनेस की लेटेस्ट रिपोर्ट का इंतजार करेगी।
संबंधित खबरें
ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 mins agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
38 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
47 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
58 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines