Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2025 में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम केकेआर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच से पहले सीएसके के नियामित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सीजन से बाहर हो गए थे। ऐसे में उनकी जगह एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया है। मैच से पहले धोनी और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉस के लिए आए। सिक्का आज केकेआर के पक्ष में गिरा। केकेआर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
मोईन अली हुए शामिल
सीएसके के खिलाफ इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली को शामिल किया गया है। वहीं सीएसके ने दो बड़े बदलाव किए हैं। रुतुराज गायकवाड़ की जगह राहुल त्रिपाठी को मौका मिला है। वहीं मुकेश चौधरी की जगह अंशुल कंबोज को मौका मिला है।
क्या बोले रहाणे?
हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले मैच में बहुत सी सकारात्मक बातें सामने आई थीं। हमने एक टीम के रूप में बहुत अच्छा खेला। यह हर मैच में सुधार करने के बारे में है। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हम गहराई से बल्लेबाजी कर रहे हैं, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करने और लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेंगे।
क्या बोले एमएस धोनी?
टॉस हारने के बाद धोनी ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। कई मौकों पर हमने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की और हमने पाया कि विकेट थोड़ा धीमा हो गया है। इसलिए अगर आपको अच्छी शुरुआत नहीं मिलती है तो मध्यक्रम दबाव में आ जाता है।
सीएसके की प्लेइंग इलेवन
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11
क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (सी), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines