CSK vs KKR: केकेआर ने टॉस जीतकर किया बॉलिंग का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: 11 अप्रैल को सीएसके बनाम केकेआर की टीम चेपॉक के मैदान पर आमाने सामने हैं। सीएसके की कप्तानी एमएस धोनी संभाल रहे हैं।

ipl 2025 (22)

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2025 में 11 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम केकेआर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच से पहले सीएसके के नियामित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ सीजन से बाहर हो गए थे। ऐसे में उनकी जगह एमएस धोनी को कप्तान बनाया गया है। मैच से पहले धोनी और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉस के लिए आए। सिक्का आज केकेआर के पक्ष में गिरा। केकेआर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विज्ञापन

मोईन अली हुए शामिल

सीएसके के खिलाफ इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। स्पेंसर जॉनसन की जगह मोईन अली को शामिल किया गया है। वहीं सीएसके ने दो बड़े बदलाव किए हैं। रुतुराज गायकवाड़ की जगह राहुल त्रिपाठी को मौका मिला है। वहीं मुकेश चौधरी की जगह अंशुल कंबोज को मौका मिला है।

विज्ञापन

क्या बोले रहाणे?

हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछले मैच में बहुत सी सकारात्मक बातें सामने आई थीं। हमने एक टीम के रूप में बहुत अच्छा खेला। यह हर मैच में सुधार करने के बारे में है। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है, इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हम गहराई से बल्लेबाजी कर रहे हैं, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करने और लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेंगे।

क्या बोले एमएस धोनी?

टॉस हारने के बाद धोनी ने कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। कई मौकों पर हमने लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की और हमने पाया कि विकेट थोड़ा धीमा हो गया है।  इसलिए अगर आपको अच्छी शुरुआत नहीं मिलती है तो मध्यक्रम दबाव में आ जाता है।

विज्ञापन

सीएसके की प्लेइंग इलेवन

रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, खलील अहमद।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (सी), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ