KKR vs SRH Weather Report: आईपीएल 2024 का आज आखिरी दिन है। आज आईपीएल सीजन 17 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच श्रेयस अय्यर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और पैट कमिंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाला है। इस मैच को लेकर फैंस में खूब उत्साह देखा जा रहा है। अगर आज कोलकाता ट्रॉफी जीतने में कामयाब होती है, तो यह केकेआर के लिए तीसरी ट्रॉफी होगी। दूसरी ओर अगर आज हैदराबाद की जीत होती है, तो यह उसके लिए दूसरी ट्रॉफी होगी। फाइनल के उत्साह के बीच एक चिंता है, जो करोड़ों फैंस को खाए जा रही है कि क्या आज बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो सकता है। मौसम विभाग ने इस पर फाइनल अपडेट जारी कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: तलाक की खबरों के बीच कहां गायब हैं हार्दिक? टीम के साथ नहीं हुए रवाना
आज कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2024 के फाइनल में सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स पहुंची थी। केकेआर ने पहले क्वालीफायर में हैदराबाद को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। इसके बाद हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान को हराकर फाइनल में जगह बना लिया था। बता दें कि इस सीजन कुल 3 मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गया है, इसी कारण से क्रिकेट फैंस फाइनल मैच को लेकर भी मौसम का हाल जानना चाह रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज चेन्नई में बादल जरूर छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना बहुत कम है। हम मान सकते हैं कि बारिश नहीं होगी। मैच के दौरान तापमान 32 डिग्री के आस पास रहने वाला है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: विराट कोहली छोड़ सकते हैं वार्मअप मैच, कब भरेंगे USA के लिए उड़ान
ये टीम है सबसे बड़ा दावेदार
केकेआर और हैदराबाद के बीच इस सीजन 2 बार आमना-सामना हो चुका है, खास बात है कि दोनों मुकाबले में कोलकाता को जीत मिली थी। कोलकाता ने पहले तो लीग मैच में हैदराबाद को हराया, इसके बाद क्वालीफायर वन में भी हैदराबाद को मात दे दी थी। ऐसे में फाइनल के लिए भी केकेआर की दावेदारी अधिक मजबूत लग रही है। दूसरी ओर मान लेते हैं कि अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो गया, तो इसे रिजर्व डे पर कराया जाएगा। लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो पाता है, तो कोलकाता बिना मैच खेले ही ट्रॉफी जीत लेगा, क्योंकि वह अंकतालिका में टॉप पर विराजमान है।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines