KKR vs SRH Head To Head: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का निर्णायक मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें ट्रॉफी के लिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ेंगी। 17वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली कोलकाता पहला क्वालीफायर जीतकर सीधे फाइनल में पहुंची थी। वहीं हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में एंट्री ली। अब रविवार को जो टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी, ट्रॉफी उसकी होगी।
KKR का पलड़ा भारी
कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो KKR लीग में SRH पर भारी पड़ती है। दोनों टीमें IPL में अब तक 27 बार टकराई हैं। इस दौरान कोलकाता ने 18 मैच जीते हैं। साथ ही हैदराबाद सिर्फ 9 मैच ही जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच पिछले 6 मुकाबलों पर नजर डालें तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने 4 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
इस सीजन दोनों बार हराया
IPL 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद 2 बार टकराई हैं। लीग स्टेज के तीसरे मैच में KKR ने SRH को 4 रन से मात दी थी। फिल साल्ट (54) और आंद्रे रसेल (64) के अर्धशतक की बदौलत KKR ने 208 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 204 रन ही बना सकी थी। हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली थी। तूफानी पारी के लिए आंद्रे रसेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
क्वालीफायर की हार का बदला लेने का मौका
IPL 2024 के पहले क्वालीफायर में KKR ने SRH को 8 विकेट से पटखनी दी थी। हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन पर सिमट गई थी। राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता ने 13.4 ओवर में ही लक्ष्य का पीछ कर लिया था। वेंकटेश अय्यर अय्यर 51 और कप्तान श्रेयस अय्यर 58 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हार्दिक ऑलराउंडर…पंत विकेटकीपर…टीम इंडिया की सबसे खतरनाक प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार के बाद भी मालामाल होगी RCB, लूजर से विनर तक… जानें किस टीम को मिलेंगे कितने पैसे
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines