KKR vs RR Playing 11: IPL 2024 के 31वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स से होगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा। 17वें सीजन में RR शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने अब तक 6 में से 5 मैच जीते हैं और संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर है। दूसरी ओर KKR भी बहुत पीछे नहीं है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 5 में से 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं और टीम दूसरे पायदान पर है।
जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगी
दोनों टीमों की कोशिश अगले मैच में जीत दर्ज करने पर होगी। कोलकाता के विरुद्ध राजस्थान की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपने पिछले मैच में कोलकाता ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया था। वहीं राजस्थान ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से मात दी थी। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगी।
बटलर की हो सकती वापसी
नीतिश राणा की चोट ने कोलकाता नाइटराइडर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वह राजस्थान के खिलाफ मैच से भी बाहर हो सकते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में राजस्थान की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिले थे। तनुष कोटियन ने पारी की शुरुआत की थी। रविचंद्रन अश्विन और जोश बटलर पिछला मैच नहीं खेले थे। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ इन खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइटराइडर्स: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: रिंकू सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोश बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, केशव महाराज, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: तनुष कोटियन।
ये भी पढ़ें: यह स्टेडियम हाइब्रिड SISGrass टेक्नोलॉजी वाला पहला भारतीय मैदान बना, जानिए इस तकनीक के बारे में
ये भी पढ़ें: IPL 2024: स्टेडियम से पोस्ट कीं तस्वीरें तो होगी कार्रवाई, BCCI ने प्लेयर्स, टीम और कमेंटेटर को चेताया
संबंधित खबरें
कितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
12 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines