KKR vs RCB Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के ओपनिंग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर की भिड़ंत आरसीबी के साथ होनी है। कोलकाता नाइट राइडर्स नए कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में मैदान पर उतरेगी। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान इस बार युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार के हाथों में सौंपी गई है। कागज पर दोनों ही टीमें काफी दमदार दिख रही हैं। कोलकाता के पास स्टार प्लेयर्स की भरमार है, तो आरसीबी ने भी मेगा ऑक्शन में अपनी कमजोर बॉलिंग अटैक को मजबूत कर लिया है।
कैसी खेलती है ईडन गार्डन्स की पिच?
कोलकाता और आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है। ईडन गार्डन्स में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है और जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। आउटफील्ड तेज होने की वजह से गेंद को बाउंड्री तक पहुंचाने के लिए बल्लेबाजों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। मैदान पर बढ़िया बाउंस होने के कारण गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। हालांकि, शुरुआत में पिच में नमी होने की वजह से तेज गेंदबाज भी खूब कहर बरपाते हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?
ईडन गार्डन्स ने अब तक आईपीएल में कुल 93 मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 38 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 55 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला केकेआर के होम ग्राउंड पर ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ है। ईडन गार्डन्स में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम दर्ज है, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट खोकर 262 रन बनाए थे। वहीं, इसी मैदान पर आरसीबी की टीम 49 रनों पर ढेर भी हो चुकी है। ईडन गार्डन्स में पहली पारी का एवरेज स्कोर 163 रन रहा है।
कौन किस पर पड़ा है भारी?
आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत आईपीएल में अब तक कुल 34 बार हुई है। इसमें से 20 मैचों में जीत केकेआर के हाथ लगी है। वहीं, 14 मैचों में मैदान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मारा है। आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने दोनों ही मैचों में आरसीबी को पटखनी दी थी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
13 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines