IPL 2025: आईपीएल 2025 की आज से शुरुआत हो गई है। इस बार लीग का पहला मैच KKR और RCB के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी हुई थी। इस दौरान श्रेया घोषाल के साथ ही दिशा पाटनी और करण औजला परफॉर्म किया। वहीं, इस दौरान रिंकू सिंह अपनी एक हरकत की वजह से चर्चा में आ गए हैं।
विराट कोहली को किया नजरअंदाज
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान शाहरुख खान ने आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया। इस दौरान विराट और शाहरुख ने आईपीएल में उभरते हुए युवा खिलाड़ियों को लेकर चर्चा की।
इसके बाद शाहरुख खान ने केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी स्टेज पर बुलाया। रिंकू ने शाहरुख के साथ “लुटपुट गया” गाने पर डांस किया, जिससे माहौल और भी शानदार हो गया।
हालांकि, जब रिंकू सिंह स्टेज पर आ रहे थे, तब उन्होंने विराट कोहली को नजरअंदाज कर दिया और बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए। यह नजारा कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, यह जानबूझकर हुआ या महज एक संयोग था, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बॉलीवुड स्टार्स ने बांधा समां
आईपीएल 2025 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पहले मुकाबले में आरसीबी और केकेआर की टीमें आमने-सामने हैं, लेकिन इससे पहले एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में शाहरुख खान, करण औजला, श्रेया घोषाल और दिशा पाटनी जैसे सितारों ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। खासतौर पर दिशा पाटनी ने आते ही महफिल लूट ली।
दिशा पाटनी ने अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने स्टेज पर कदम रखते ही कई गानों पर धमाकेदार डांस किया, जिसमें बागी 3 का गाना भी शामिल था। उनकी ऊर्जा और शानदार मूव्स ने पूरे स्टेडियम में जोश भर दिया और स्टेज को हिला कर रख दिया।
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines