Live Updates
KKR vs PBKS LIVE: बारिश की वजह से रद्द हुआ मुकाबला
बारिश की वजह से मुराबला रद्द हो चुका है. केकेआर और पंजाब किंग्स को 1-1 अंक मिल चुका है. बारिश की वजह से मैदान काफी गील हो गया था, जिसकी वजह से अंपायर ने मैच रद्द करने का फैसला किया. इसी के साथ कोलकाता का खाता अंक तालिका में खुल गया. केकेआर के पास 1 अंक हो गए हैं, जबकि पंजाब के पास 5 अंक हो गए हैं.
KKR vs PBKS LIVE: अंपायर कर रहे हैं बातचीत
अंपायर्स पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर से बातचीत कर रहे हैं. काफी देर से बातचीत हो रही है.
KKR vs PBKS LIVE: अंपायर और खिलाड़ी मैदान पर
अंपायर मैदान का जायजा ले रहे हैं. इसके अलावा दोनों टीमों के सपोर्ट स्टाफ भी मैदान पर ही हैं और निरीक्षण कर रहे हैं. मैदान गीला हो चुका है. फिलहाल अंपायर के फैसले का इंतजार किया जा रहा है.
KKR vs PBKS LIVE: कवर्स हटाए जा रहे हैं
कोलकाता में बारिश फिलहाल पूरी तरह रुक चुकी है. कवर्स हटाए जा रहे हैं. अंपायर मैदान का जायजा ले रहे हैं. 5-5 ओवर का मुकाबला खेला जा सकता है.
KKR vs PBKS LIVE: कोलकाता में बारिश रुकी
कोलकाता में बारिश रुक गई है. हालांकि पानी अभी भी कवर्स पर काफी हैं. थोड़ी देर में मुकाबला शुरू हो सकता है.
KKR vs PBKS LIVE: अंक तालिका में कहां हैं KKR और PBKS?
फिलहाल पंजाब किंग्स 2 मैच में 2 जीत के साथ अंक तालिक में 4 अंक के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि केकेआर 2 मैच में 2 हार के साथ अंक तालिका में बिना किसी अंक के नौवे नंबर पर है.
KKR vs PBKS LIVE: कट ऑफ टाइम क्या है?
कोलकाता में फिलहाल बारिश हो रही है. पांच ओवर का शूटआउट भारतीय समयानुसार रात 11.14 बजे शुरू होगा. फिलहाल फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं.
KKR vs PBKS LIVE: रद्द हो सकता है मैच
कोलकाता में बारिश नहीं रुक रही है. बारिश रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में मुकाबला अब रद्द की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है.
KKR vs PBKS LIVE: अंपायर कर रहे हैं इंतजार
बारिश फिलहाल नहीं रुकी है. अंपायर फिलहाल बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं. अगर बारिश रुकती है तो ओवर में कटौती होगी.
KKR vs PBKS LIVE: और तेज हुई बारिश
कोलकाता में बारिश और तेज हो गई है. हालांकि अब ओवर कटने शुरू हो गए हैं. खेल रुके हुए 1 घंटे से ज्यादा हो गए हैं.
PBKS vs KKR LIVE: नहीं रुक रही है बारिश
कोलकाता में फिलहाल बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिलहाल बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिलहाल मैदान का निरीक्षण किया जा रहा है.
PBKS vs KKR LIVE: बारिश की वजह से रद्द हो सकता है मैच
बारिश की वजह से खेल रद्द भी हो सकता है. अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो अंपायर दोनों टीमों को 1-1 देंगे.
PBKS vs KKR LIVE: कोलकाता में फिर शुरू हुई बारिश
थोड़ी रुकने के बाद कोलकाता में फिर बारिश शुरू हो गई है. कवर्स को फिर से पिच पर लगाया गया है. खिलाड़ी फिलहाल डग आउट में हैं.
KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE: कोलकाता में बारिश रुकी
कोलकाता में बारिश रुक गई है. कवर्स हटाए जा रहे हैं. थोड़ी देर में खेल शुरू हो सकता है. फैंस के लिए ये अच्छी खबर है.
KKR vs PBKS IPL 2026 LIVE: रुकने का नाम नहीं ले रही है बारिश
कोलकाता में बारिश हो रही है. फिलहाल बारिश रुकने का आसार नहीं दिख रहा है. खेल फिलहाल रुका है. अंपायर और खिलाड़ी बारिश रुकने का इंतजार कर रहे हैं.
KKR vs PBKS IPL 2026 Live: बारिश ने दी दस्तक, खेल को रोका गया
बारिश की वजह से खेल रुक गया है. खिलाड़ी मैदान के बाहर जा चुके हैं. पिच पर कवर्स लग चुके हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश होने की संभावना 35 फीसदी थी.
KKR vs PBKS LIVE: कोलकाता को लगे बैक टू बैक 2 झटके लगे
कोलकाता को पहला झटका फिन एलन के रूप में लगा. वह 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसके बाद ग्रीन 4 रन बनाकर आउट हुए हैं. 2 ओवर के बाद स्कोर 16/2 है.
KKR vs PBKS LIVE: बैटिंग के लिए उतरी कोलकाता
केकेआर की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर उतर चुके हैं. अर्शदीप सिंह पंजाब की ओर से पहला ओवर कर रहे हैं. एलन और रहाणे से आज उम्मीदें रहने वाली हैं.
KKR vs PBKS LIVE: श्रेयस अय्यर ने भी दिया बयान
टॉस हारने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा "मुझे भी गेंदबाजी करनी थी. इसलिए मैं उनके फैसले से खुश हूं. (रिकी पोंटिंग के साथ काम करने पर) दिल्ली कैपिटल्स के दिनों से ही हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी रही है. वो ऐसे व्यक्ति हैं जो टीम के युवा खिलाड़ियों को पूरी आजादी और स्वतंत्रता देते हैं. वो खुद एक प्रेरणा हैं, उन्होंने सालों तक शानदार क्रिकेट खेला है. हम उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में से एक मानते हैं. तो हां, उनके साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव है. और पंजाब किंग्स में उनके मार्गदर्शन में, हम जानते हैं कि उनके पास विचारों का भंडार है. इसलिए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि यह एक छिपा हुआ आशीर्वाद है. हमारी टीम की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं है.
KKR vs PBKS LIVE: अजिंक्य रहाणे ने क्या कहा?
टॉस जीतने के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. विकेट अच्छा दिख रहा है, थोड़ा सूखा है लेकिन कुल मिलाकर बहुत अच्छा विकेट है और घास भी थोड़ी कम है. बात बस विश्वास और आत्मविश्वास की है. छोटे-छोटे पलों में जीत हासिल करने की है. हमें पूरा भरोसा है. दो बदलाव मजबूरी में किए हैं. वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे और नरेन बीमार हैं. पॉवेल और सैनी टीम में हैं."
KKR vs PBKS LIVE: रोवमैन और सैनी को मिला मौका
केकेआर ने रोवैमन पोवेल और नवदीप सैनी को मौका दिया है. सुनील नरेन बीमार हैं. इसलिए वह ये मैच नहीं खेल रहे हैं.
KKR vs PBKS LIVE: केकेआर ने जीता टॉस
केकेआर ने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करने के लिए थोड़ी देर में उतरेगी.
KKR vs PBKS LIVE: थोड़ी देर में होगा टॉस
थोड़ी देर में टॉस होने की उम्मीद है. तय समय के मुताबिक टॉस शाम 7 बजे हो सकता है. फिलहाल खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास कर रहे हैं. बारिश नहीं हो रही है.
KKR vs PBKS LIVE: मौसम बना रहस्य
कोलकाता में मौसम फिलहाल रहस्य बना हुआ है. फिलहाल कोलकाता में बारिश नहीं हो रही है.
KKR vs PBKS LIVE: टॉस में भी हो सकती है देरी
कोलकाता और पंजाब के बीच टॉस में भी बारिश हो सकती है. अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो कोलकाता को अपनी पहली जीत का इंतजार करना पड़ेगा.
KKR vs PBKS LIVE: कोलकाता में छाए बादल
कोलकाता में बादल छाए हुए हैं. थोड़ी देर में बारिश होने की आशंका है. ऐसे में मुकाबला रद्द हो सकता है.
KKR vs PBKS LIVE: चहल और नरेन पर नजरें
केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 विकेट लिए हैं, जबकि युजवेंद्र चहल ने केकेआर के खिलाफ 33 विकेट लिए हैं. ऐसे में दोनों गेंदबाजों पर आज नजरें रहने वाली हैं.
KKR vs PBKS LIVE: पहली जीत की तलाश में कोलकाता
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे पहली जीत की तलाश में उतरेंगे. कोलकाता पहला मैच मुंबई इंडियंस से हारी थी. जबकि दूसरे मैच में टीम को एसआरएच से हार का सामना करना पड़ा.
KKR vs PBKS LIVE: रद्द हो जाएगा मुकाबला?
बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होने की संभावनाएं अधिक हैं. मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता में आज तेज बारिश होगी. एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश होने की संभावना 22 प्रतिशत है. हवा 8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. इसके अलावा नमी 73 फीसदी रहेगी. दिन का तापामन 34 डिग्री है. लेकिन दिन भर बादल छाए हुए हैं.
Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings : आईपीएल 2026 का कारवां 6 अप्रैल को कोलकाता के इडन गार्डन्स पहुंचा था. मुकाबला कोलकाता नाइट राइ़डर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी केकेआर 3.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए थे. ऐसे में बारिश ने दस्तक दी और खेल फिर शुरू नहीं हो सका, जिसके बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया.
Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings IPL 2026: Where to Watch Live Streaming
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर हुई थी. वहीं, मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया गया था.
KKR vs PBKS IPL 2026: Weather and Pitch Report
कोलकाता में 6 अप्रैल को बारिश होने की संभावना थी. ऐसे में मुकाबले पर रद्द होने का भी खतरा था. IMD के अनुसार कोलकाता में तेज बारिश का अनुमान पहले ही लगाया गया था. पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है. वहीं, गेंद पुरानी होने पर स्पिनरों को भी मदद मिलती है. इस मैदान पर बल्लेबाज दिल खोलकर रन भी बनाते हैं.
Kolkata Knight Riders vs PBKS IPL 2026: Playing 11
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोयनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
KKR vs Punjab Kings IPL 2026: Head to Head
मैच खेले – 36
KKR ने जीते – 21
PBKS ने जीते – 13
नो रिजल्ट – 2
ये भी पढ़ें: IPL 2026: आज KKR बचाएगी लाज या पंजाब लगाएगी ‘जीत की हैट्रिक’? देखें पूरा स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
41 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
45 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines