KKR vs PBKS Dream Team: इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान तो रातोंरात चमक उठेगी किस्मत! ये 11 प्लेयर्स होंगे बेस्ट चॉइस
KKR vs PBKS Dream Team: आईपीएल 2025 के 44वें मैच में आरसीबी की भिड़ंत पंजाब किंग्स के साथ होगी।
Edited By Shubham Mishra

KKR vs PBKS
Edited By Shubham Mishra

KKR vs PBKS
KKR vs PBKS Dream Team: पंजाब किंग्स के हाथों आईपीएल 2025 में मिली शर्मनाक हार को डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर शायद अभी तक भूली नहीं होगी। हालांकि, अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स के पास पंजाब के शेरों से हिसाब चुकता करने का सुनहरा मौका होगा। केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अगले छह मैचों में से 5 में जीत दर्ज करनी है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता अपने घर में जीत की पटरी पर लौटने को बेताब होगी। दूसरी ओर, लास्ट गेम में आरसीबी के हाथों मिली हार को भुलाकर पंजाब भी जोरदार प्रदर्शन करना चाहेगी। आइए आपको बताते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन से वो ग्यारह खिलाड़ी होंगे, जो आपकी किस्मत को रातोंरात पलट सकते हैं।
विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह सबसे अच्छे विकल्प होंगे। प्रभसिमरन ओपनिंग करते हैं और पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके आपको अच्छे खासे पॉइंट दे सकते हैं। अगर आप पॉइंट मैनेज कर पाते हैं, तो क्विंटन डिकॉक को भी अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। ग्रैंड लीग में डिकॉक कप्तान के तौर पर बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं।
श्रेयस अय्यर को आप अपनी ड्रीम टीम से बाहर रखने की भूल नहीं कर सकते हैं। अय्यर को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेलने का अनुभव मौजूद है। अजिंक्य रहाणे, प्रियांश आर्या और रिंकू सिंह भी आपकी बल्ले-बल्ले करा सकते हैं। कप्तान के तौर पर आप अय्यर पर भरोसा दिखा सकते हैं। वहीं, रहाणे भी बढ़िया चॉइस होंगे।
सुनील नरेन, मार्को यानसन और आंद्रे रसेल सबसे अच्छे विकल्प होंगे। नरेन को ईडन गार्डन्स का मैदान खूब रास आता है। नरेन बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचा सकते हैं। रसेल भले ही फॉर्म में ना चल रहे हों, लेकिन अपना दिन होने पर वह किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाने का दमखम रखते हैं।
गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पर आप भरोसा दिखा सकते हैं। वरुण की फिरकी का जादू ईडन गार्डन्स के मैदान पर खूब चलता है। अर्शदीप सिंह अपनी रफ्तार के दम पर कहर बरपा सकते हैं। हर्षित राणा केकेआर के उन गेंदबाजों में शामिल हैं, जिनका प्रदर्शन इस सीजन शानदार रहा है।
विकेटकीपर – प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, प्रियांश आर्या, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर- सुनील नरेन (उपकप्तान), मार्को यानसन, आंद्रे रसेल
गेंदबाज- वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: