आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कोलकाता की टीम 18.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. कोलकाता के लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 40 रनों का योगदान दिया. कोलकाता की यह 13 मैचों छठी जीत रही और इस जीत के साथ ही कोलकाता ने प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने में कामयाब रही.
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता को रोवमैन पॉवेल के रूप में 5वां झटका लगा. पॉवेल 30 गेंदों पर 40 रन बनाकर अल्लाह गजनफर की गेंद पर आउट हो गए.
---विज्ञापन---
15वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलकाता को मनीष पांडे के रूप में चौथा झटका लगा. पांडे 33 गेंदों पर 45 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए. 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 118 रन है.
कोलकाता ने 13वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 3 विकेट पर 121 रन है और टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 42 रनों की जरूरत है. फिलहाल मनीष पांडे 43 रन और रोवमैन पॉवेल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
कोलकाता ने शुरुआती 10 ओवर में 84 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 64 रनों की जरूरत है. फिलहाल मनीष पांडे 32 रन और रोवमैन पावेल 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
8वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को कैमरून ग्रीन के रूप में तीसरा झटका लगा. ग्रीन सिर्फ 4 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश का शिकार बने. 7.1 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 54 रन है.
---विज्ञापन---
केकेआर को पहला झटका लगा है. फिन एलन 5 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं. क्रीज पर मनीष पांडे बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
छठे ओवर की चौथी गेंद पर कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका लगा. रहाणे 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आउट हुए. 6 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन है.
---विज्ञापन---
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की ओर से तेज गेंदबाज दीपक चाहर पहला ओवर फेंकने आए हैं.
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 148 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए. आखिरी गेंद पर दीपक चाहर 10 रन बनाकर आउट हुए. मुंबई के लिए कॉर्बिन बॉस ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन बनाए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन और तिलक वर्मा ने 20 रन जोड़े. इनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ भी नहीं छू सका. वहीं, कोलकाता के सभी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और मुंबई के बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका नहीं दिया. केकेआर की ओर से सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि सुनील नरेन एक विकेट लिया.
---विज्ञापन---
मुंबई इंडियंस ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 7 विकेट पर 115 रन है. 17वें ओवर में विल जैक्स सिर्फ 14 रन बनाकर रन आउट हो गए.
16वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुंबई को कप्तान हार्दिक पांड्या के रूप में छठा झटका लगा. हार्दिक 27 गेंदों पर 26 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने. 15.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट पर 95 रन है.
---विज्ञापन---
14वें ओवर की चौथी गेंद पर मुंबई को तिलक वर्मा के रूप में 5वां झटका लगा. तिलक 32 गेंदों पर 20 रन बनाकर कार्तिक त्यागी की गेंद पर आउट हो गए. 13.4 ओवर में 84 रन के स्कोर पर मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है.
मुंबई इंडियंस ने शुरुआती 10 ओवर में 4 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं. फिलहाल हार्दिक पांड्या 10 रन और तिलक वर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. कोलकाता में बारिश रुक चुकी है और कवर्स भी हटाए जा चुके हैं. मैच 9.15 बजे दोबारा से शुरू होगा. कोई ओवर भी नहीं काटा गया है. हार्दिक भी वार्म-अप कर रहे हैं, जबकि तिलक डगआउट में बैठे हैं.
कोलकाता में फिलहाल बारिश रुक गई है और कवर्स को हटाया जा रहा है. हालांकि, अभी पता चल पाएगा कि मैच कब और कितने बजे शुरू किया जाएगा.
---विज्ञापन---
कोलकाता में अचानक बारिश शुरू हो गई है, जिसके चलते खेल को रोकना पड़ा है. वहां काफी तेज बारिश हो रही है, जिसके कारण मैच दोबारा शुरू होने में समय लग सकता है. फिलहाल 8 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और मुंबई ने 4 विकेट पर 54 रन बना लिए हैं. फिलहाल हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा 7-7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
छठे ओवर की तीसरी गेंद पर मुंबई को सूर्यकुमार यादव के रूप चौथा झटका लगा. सूर्या 6 गेंदों पर 15 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर आउट हुए. 5.3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 4 विकेट 41 रन है.
---विज्ञापन---
चौथे ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई को रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा. रोहित 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर आउट हो गए. 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 24 रन है.
तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई को नमन धीर के रूप में दूसरा झटका लगा. नमन बिना खाता खोले कैमरून ग्रीन का शिकार बने. 3 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 17 रन है.
---विज्ञापन---
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians Highlights: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बुधवार, 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कोलकाता की टीम 18.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कोलकाता के लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 40 रनों का योगदान दिया. वहीं, मुंबई की ओर से कॉर्बिन बॉश ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर ने 1-1 विकेट लिया.
---विज्ञापन---
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन ही बना सकी. मुंबई के लिए कॉर्बिन बॉस ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन बनाए, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन और तिलक वर्मा ने 20 रन जोड़े. इनके अलावा, कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ भी नहीं छू सका. वहीं, कोलकाता की ओर से सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि सुनील नरेन एक विकेट लिया. कोलकाता की यह 13 मैचों छठी जीत रही और इस जीत के साथ टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. इस जीत के साथ कोलकाता की टीम ने प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. वहीं, प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के लिए यह 13 मैचों में 9वीं हार रही और टीम 8 अंकों के साथ 9वें नंबर पर है.
---विज्ञापन---