आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 248 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी. गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली. गिल के अलावा, जोस बटलर ने 57 रन बनाए और साई सुदर्शन ने नाबाद 53 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. यह गुजरात की इस सीजन 5वीं हार रही.
कोलकाता के खिलाफ साई सुदर्शन ने 27 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
---विज्ञापन---
19वें ओवर की 5वीं गेंद पर गुजरात को जोस बटलर के रूप में तीसरा झटका लगा. बटलर 35 गेंदों पर 57 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर आउट हो गए. 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 208 रन है और जीत के लिए आखिरी ओवर में 40 रनों की दरकार है.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से तेज गेंदबाज सौरभ दुबे पहला ओवर फेंकने आए हैं.
---विज्ञापन---
गुजरात ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 45 रनों की जरूरत है. फिलहाल जोस बटलर 57 रन और साई सुदर्शन 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
गुजरात ने 16 ओवर में एक विकेट पर 177 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर 71 रनों की जरूरत है. फिलहाल शुभमन गिल 85 रन और जोस बटलर 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. बटलर ने 32 गेंदों पर अपना 27वां IPL अर्धशतक लगाया.
---विज्ञापन---
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर गुजरात को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा. गिल 49 गेंदों पर 85 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए. 17.2 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 177 रन है.
गुजरात टाइटंस ने 14 ओवर में एक विकेट पर 152 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 36 गेंदों पर 96 रनों की जरूरत है. फिलहाल शुभमन गिल 77 रन और जोस बटलर 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
KKR के खिलाफ गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. गिल ने 33 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 111 रन है.
गुजरात टाइटंस ने 10वें ओवर में 100 आंकाड़ा पार कर लिया. 10 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर एक विकेट पर 101 रन है. फिलहाल शुभमन गिल 49 रन और जोस बटलर 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
गुजरात ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं. पावरप्ले में निशांत सिंधु 1 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल शुभमन गिल 14 रन और जोस बटलर 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
5वें ओवर की पहली गेंद पर गुजरात को निशांत सिंधु के रूप में पहला झटका लगा. सिंधु सिर्फ 1 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने. 4.1 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर एक विकेट पर 49 रन है.
---विज्ञापन---
गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. लेकिन चोट के कारण उन्हें रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा. निशांत सिंधु बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
गुजरात को अच्छी शुरुआत मिली है. गुजरात ने 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 42 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 23 रन और शुभमन गिल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.
---विज्ञापन---
आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 248 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए. केकेआर के लिए फिन एलन ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन जोड़े. वहीं, गुजरात की ओर से साई किशोर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया.
कोलकाता ने 17 ओवर में दो विकेट पर 200 रन बना लिए हैं. फिलहाल अंगकृष रघवंशी 51 रन और कैमरून ग्रीन 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
---विज्ञापन---
कोलकाता ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं. फिलहाल अंगकृष रघवंशी 43 रन और कैमरून ग्रीन 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
12वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता को फिन एनल के रूप में दूसरा झटका लगा. एलन 35 गेंदों पर 93 रन बनाकर साई किशोर की गेंद पर आउट हुए. 12.2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 139 रन है.
---विज्ञापन---
फिन एलन अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने 35 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 11.4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 142/2 है.
10 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. केकेआर का स्कोर 116/1 है. एलन 28 गेंदों में 71 रन पर खेल रहे हैं, जबकि रघुवंशी 18 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं. जीटी को दूसरे विकेट की तलाश है.
---विज्ञापन---
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans Highlights: आईपीएल 2026 का 60वां मुकाबला शनिवार, 16 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने गुजरात के खिलाफ 29 रनों से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता की टीम ने 248 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में गुजरात की टीम 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना सकी. गुजरात की ओर से कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. गिल ने 49 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली, जबकि बटलर ने 35 गेंदों पर 57 रन बनाए और सुदर्शन ने 28 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके. वहीं, कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि सौरभ दुबे और कैमरून ग्री ने 1-1 विकेट लिया.
---विज्ञापन---
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 247 रन बनाए थे. केकेआर के लिए फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरून ग्रीन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. एलन ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 4 चौके और 10 छक्के जड़े. उनके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए, जबकि कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन जोड़े. वहीं, गुजरात की ओर से साई किशोर और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट हासिल किया. यह कोलकाता की इस सीजन 12 मैचों में 5वीं जीत रही और टीम 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, गुजरात की यह इस सीजन 13 मैचों में 5वीं हार रही और वह 16 अंकों के साथ अभी भी दूसरे नंबर पर काबिज है.
---विज्ञापन---