KKR vs DC Highlights: आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मारी बाजी, कोलकाता को 40 रनों से दी मात

KKR vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 के आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से मात दी. ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 204 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 163 रन पर ही ढेर हो गई.

IPL 2026 KKR vs DC

IPL 2026 KKR vs DC

IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals Highlights: आईपीएल 2026 का 70वां और आखिरी लीग स्टेज मुकाबला रविवार, 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ 40 रनों से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 5 विकेट पर 204 रन बनाए थे. जवाब में कोलकाता की टीम 18.4 ओवर में ही 163 रन पर सिमट गई. कप्तान अजिंक्य रहाणे को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. रहाणे ने 39 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 29 रन, मनीष पांडे ने 25 रन और फिन एलन ने 20 रन बनाए. वहीं, टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट और कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया. दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, अक्षर पटेल ने 25 गेंदों पर 39 रन और डेविड मिलर ने 19 गेंदों पर 28 रन बनाए. वहीं, कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली. बता दें कि, दिल्ली और कोलकाता दोनों ही टीमें प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है. यह दिल्ली की इस सीजन 14 मैचों में 7वीं जीत रही और टीम ने 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर अपना सफर खत्म किया. वहीं, कोलकाता की यह इस सीजन 14 मैचों में 7वीं हार रही और टीम ने 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर अपना सफर खत्म किया.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने 40 रनों से जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 के 70वें और आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हरा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 204 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 163 रन पर ही ऑलआउट हो गई. कप्तान अजिंक्य रहाणे को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. रहाणे ने 39 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली, जबकि रोवमैन पॉवेल ने 29 रन, मनीष पांडे ने 25 रन और फिन एलन ने 20 रन बनाए. वहीं, टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता को चाहिए 12 गेंदों पर 45 रन

कोलकाता ने 18 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर 45 रनों की जरूरत है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स जीत से बस एक विकेट दूर है.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता का 9वां विकेट गिरा

18वें ओवर में कोलकाता को एक और झटका लगा. कार्तिक त्यागी बिना खाता खोले मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए. इसी के साथ कोलकाता ने अपना 9वां विकेट भी गंवा दिया. 18 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 9 विकेट पर 159 रन है.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता का 8वां विकेट गिरा

18वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता को अनुकूल रॉय के रूप में 8वां झटका लगा. अनुकूल सिर्फ 9 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हो गए.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता का 7वां विकेट गिरा, रोवमैन पॉवेल आउट

18वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को रोवमैन पॉवेल के रूप में 7वां झटका लगा. पॉवेल 21 गेंदों पर 29 रन बनाकर रन आउट हुए.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता को जीत के लिए चाहिए 24 गेंदों पर 62 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने 16 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 24 गेंदों यानी 4 ओवर में 62 रनों की जरूरत है. फिलहाल रोवमैन पॉवेल 24 रन और अनुकूल रॉय 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता का छठा विकेट गिरा

15वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को तेजस्वी दहिया के रूप में छठा झटका लगा. तेजस्वी सिर्फ 1 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए. 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 6 विकेट पर 133 रन है.

KKR vs DC Live Score: रिंकू सिंह बिना खाता खोले हुए आउट

14वें ओवर में कोलकाता को एक और बड़ा झटका लगा. अजिंक्य रहाणे को आउट करने के बाद कुलदीप यादव ने अगली ही गेंद पर रिंकू सिंह पवेलियन भेज दिया. रिंकू अपना खाता भी नहीं खोल पाए. 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 5 विकेट पर 129 रन है.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता को लगा चौथा झटका, अजिंक्य रहाणे आउट

14वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोलकाता को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में चौथा झटका लगा. रहाणे 39 गेंदों पर 63 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने. 13.2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 4 विकेट पर 128 रन है.

KKR vs DC Live Score: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा शानदार अर्धशतक

दिल्ली के खिलाफ कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतक जड़ दिया है. रहाणे ने 31 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. 11 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 3 विकेट पर 103 रन है.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता ने 10 ओवर में बनाए 98 रन

कोलाकता ने शुरुआती 10 ओवर में 3 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों पर 106 रनों की जरूरत है. फिलहाल अजिंक्य रहाणे 48 रन और रोवमैन पावेल 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता को लगा तीसरा झटका

10वें ओवर की चौथी गेंद पर कोलकाता को कैमरून ग्रीन के रूप में तीसरा झटका लगा. ग्रीन सिर्फ 2 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने. 9वें ओवर में मनीष पांडे 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हुए.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता को लगा पहला झटका, फिन एलेन आउट

कोलकाता को पहला झटका फिन एलेन के रूप में लगा है. वह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं. क्रीज पर मनीष पांडे बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 47/1 है.

KKR vs DC Live Score: 4 ओवर का खेल हुआ खत्म

4 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. कोलकाता का स्कोर 43/0 है. फिन एलेन 20 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि रहाणे 23 रनों पर खेल रहे हैं. दिल्ली को पहले विकेट की तलाश है.

KKR vs DC Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहला ओवर फेंकने आए हैं.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली ने दिया 204 रनों का टारगेट

आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए. दिल्ली के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, अक्षर पटेल ने 39 रन और डेविड मिलर ने 28 रन बनाए. वहीं, कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 सफलता मिली.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन

पारी की आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली को डेविड मिलर के रूप में 5वां झटका लगा. मिलर 19 गेंदों पर 28 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर आउट हो गए.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली को लगा चौथा झटका

17वें ओवर की 5वीं गेंद पर दिल्ली को कप्तान अक्षर पटेल के रूप में चौथा झटका लगा. अक्षर 25 गेंदों र 39 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए. 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 167 रन है.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली का स्कोर 150 के पार

दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर में 150 का आंकड़ा छू लिया है. दिल्ली ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं. फिलहाल अक्षर पटेल 25 रन और डेविड मिलर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली को लगा तीसरा झटका, केएल राहुल आउट

13वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली को केएल राहुल के रूप में तीसरा झटका लगा. राहुल 30 गेंदों पर 60 रन बनाकर अनुकूल रॉय की गेंद पर आउट हो गए. 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 127 रन है.

KKR vs DC Live Score: केएल राहुल ने जड़ा शानदार अर्धशतक

केकेआर के खिलाफ केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. राहुल ने 25 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 108 रन है.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

10वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली को साहिल पारख के रूप में दूसरा झटका लगा. साहिल 17 गेंदों पर 24 रन बनाकर सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 88 रन है.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली ने पावरप्ले में बनाए 53 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल 18 रन और साहिल पारेख 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

5वें ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली को अभिषेक पोरेल के रूप में पहला झटका लगा. पोरेल 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर सौरभ दुबे की गेंद पर आउट हो गए.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली की अच्छी शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत मिली है. दिल्ली ने शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 12 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक पोरेल 9 रन और केएल राहुल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. केएल राहुल और अभिषेक पोरेल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अनुकूल रॉय पहला ओवर फेंकने आए हैं.

KKR vs DC Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी.

दिल्ली कैपिटल्स: त्रिपुराना विजय, समीर रिज़वी, विप्रज निगम, नितीश राणा, कुलदीप यादव.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता ने जीता टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

KKR vs DC Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

KKR vs DC मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 7 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे मैच शुरू होगा.

KKR vs DC Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार, 24 मई को कोलकाता में आसमान साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा.

KKR vs DC Live Score: पिच का मिजाज

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. यहां आमतौर पर काली मिट्टी की पिच तैयार की जाती है, जिस पर बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं. मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज प्रभावी होते नजर आते हैं. इसके अलावा तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मदद करती है. IPL आंकड़ों के अनुसार इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 165 रन रहा है.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, त्रिपुरना विजय, लुंगी एनगिडी, मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे.
इम्पैक्ट प्लेयर- मनीष पांडे.

KKR vs DC Live Score: 8वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी 13 में से 6 मैच जीते हैं, लेकिन टीम को 7 मैच में हार झेलनी पड़ी है. दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. अब टीम इस मैच को जीतकर अपने अभियान का शानदार अंत करना चाहेगी.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता के लिए जीत जरूरी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों में से 6 जीते हैं और 6 हारे हैं. वहीं, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. केकेआर की टीम 13 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करने के लिए कोलकाता को यह मैच हर हाल में जीतना होगा.

KKR vs DC Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो KKR का पलडा भारी नजर आता है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कोलकाता ने 20 मुकाबले जीते हैं और दिल्ली को 15 मैचों में जीत मिली है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा है.

KKR vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल पारख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, लुंगी एनगिडी, मिशेल स्टार्क, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, विप्रज निगम, पृथ्वी शॉ, करुण नायर, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, पथुम निसांका, औकिब नबी डार, रेहान अहमद.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

KKR vs DC Live Score: कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला

आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में आज (24 मई) कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चुनौती होगी. यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दिल्ली की टीम टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है, जबकि KKR के पास अब भी टॉप-4 में पहुंचने का मौका है. प्लेऑफ का टिकट हासिल करने के लिए केकेआर की टीम को हर हाल में यह मैच जीतना होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ