KKR vs CSK Pitch Report: प्लेऑफ की रेस से आउट हो चुकी चेन्नई सुपर किंग्स ईडन गार्डन्स के मैदान पर डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर से भिड़ेगी। इस सीजन में यह दोनों टीमों के बीच दूसरी टक्कर होगी। पहली भिड़ंत में कोलकाता के नाइट राइडर्स 8 विकेट से मैदान मारने में सफल रहे थे। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए रहाणे की सेना को हर हाल में पांच बार की चैंपियन सीएसके को चारों खाने चित करना होगा। राजस्थान के खिलाफ मिली जीत के बाद कोलकाता के हौसले भी बुलंद होंगे। हालांकि, माही की टोली के पास अब खोने को कुछ नहीं बचा है ऐसे में चेन्नई से पार पाना केकेआर के लिए कतई आसान नहीं होगा।
कैसी खेलती है ईडन गार्डन्स की पिच?
चेन्नई और केकेआर के बीच होने वाले अहम मैच की मेजबानी ईडन गार्डन्स का मैदान करेगा। ईडन गार्डन्स को यूं तो बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात है और रनों का अंबार लगता है। पिच में अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड की वजह से बल्लेबाजों को गेंद को बाउंड्री पार पहुंचने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है। इस मैदान पर आखिरी मुकाबला केकेआर और राजस्थान के बीच खेला गया था। कोलकाता ने स्कोर बोर्ड पर 206 रन तो लगाए थे, लेकिन राजस्थान के रजवाड़े लक्ष्य से सिर्फ 1 रन ही दूर रह गए थे। यानी एक ही मैच में 400 से ज्यादा रन बने थे।
क्या कहते हैं आंकड़े?
ईडन गार्डन्स ने अब तक कुल 99 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 42 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 56 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने बाजी मारी है। यानी ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। केकेआर के होम ग्राउंड पर पहली पारी में औसतन स्कोर 165 का रहा है। वहीं, इस मैदान पर पंजाब के शेरों ने 262 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए रिकॉर्ड बना डाला था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 min agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines