IPL 2026, Rinku Singh: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है और सभी 10 टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. अपनी धुआंधार बैटिंग और मैच फिनिश करने के लिए जाने जाने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. रिंकू इस समय IPL के नए सीजन को लेकर जमकर तैयारी कर रहे हैं.
इसी बीच रिंकू के लिए मैदान के बाहर से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें एक अहम जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. रिंकू को यूपी में क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा.
रिंकू सिंह UP में बनेंगे खेल अधिकारी
आईपीएल 2026 से पहले रिंकू सिंह यूपी में क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) बन जाएंगे. आज यानी मंगलवार, 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में रिंकू को नियुक्त पत्र देंगे. दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार ऐसे खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे रही है, जिन्होंने देश और राज्य का नाम इंटरनेशनल लेवल पर रोशन किया है. इस लिस्ट में रिंकू के अलावा पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और हॉकी खिलाड़ी राज कुमार पाल भी शामिल हैं, जिन्हें पुलिस उप अधीक्षक (DSP) बनाया जाएगा.
वहीं, अजीत सिंह और सिमरन को जिला पंचायत राज अधिकारी और प्रीति पाल को खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी जाएगी. ये सभी नियुक्तियां अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत हो रही हैं. मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में इन सभी खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देंगे.
29 मार्च को मैदान पर उतरेंगे रिंकू
आईपीएल 2026 में KKR अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी. इस मैच में रिंकू सिंह भी मैदान पर उतरेंगे और वह पहले ही मैच से धमाल मचाना चाहेंगे. रिंकू 2018 से KKR के साथ जुड़े हुए हैं और अब तक 59 मैचों में 1099 रन बना चुके हैं.
इस दौरान उनका औसत 30.52 और स्ट्राइक रेट 145.17 का रहा है. उनके नाम आईपीएल में 4 अर्धशतक भी हैं. उन्होंने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाने का कारनामा किया था.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: RCB की प्लेइंग 11 में इन 10 खिलाड़ियों के नाम पक्के! एक पोजीशन को लेकर 2 खिलाड़ियों में ‘जंग’
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
59 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines