हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद KKR का बड़ा ऐलान, 'मिस्ट्री स्पिनर' को किया टीम में शामिल

IPL 2025: केकेआर की टीम में एक मिस्ट्री स्पिनर शामिल हुआ है। हालांकि कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली चौथी टीम बन चुकी है।

विज्ञापन

IPL 2025: 17 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला आरसीबी के खिलाफ एम चिन्नास्वामी के मैदान पर खेला जाना था। लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो गया और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए केकेआर को हर हाल में जीत हासिल करनी थी। लेकिन मुकाबला रद्द होने की वजह से केकेआर का सफर प्लेऑफ की रेस खत्म हो गया। हालांकि अब प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद केकेआर ने अपने खेमे में मिस्ट्री स्पिनर को शामिल किया है।

केकेआर को मिला मिस्ट्री स्पिनर

कोलकाता ने बचे हुए 1 मुकाबले के लिए मध्य प्रदेश के स्पिनर शिवम शुक्ला को अपने दल का हिस्सा बनाया है। वह टीम में रोवमैन पॉवेल की जगह लेंगे। रोवमैन चिकित्सा कारणों से भारत नहीं आएंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने शिवम को अजमाने के लिए अपने दल में शामिल किया है। 18 मई को केकेआर ने इस रिप्लेसमेंट का खुलासा किया।

कौन हैं शिवम शुक्ला?

29 साल के शुक्ला ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का सिर्फ एक ही सीजन खेला है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने कई मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और कुल 8 विकेट लिए। इसमें बंगाल के खिलाफ़ 4 विकेट लेकर 29 रन देना उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन

इसके अलावा, शुक्ला ने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में भी शानदार खेल दिखाया था। वे उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने कुल 10 विकेट लिए थे, जिसमें एक मैच में उन्होंने पांच बल्लेबाजों को आउट किया था। हालांकि कोलकाता उन्हें आगामी मैच में मौका देती है या नहीं ये आने वाला समय तय करेगा। केकेआर अपना आखिरी मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 25 मई को खेलेगी।

ये भी पढ़ें : RR vs PBKS: पाकिस्तान छोड़ आया बल्लेबाज IPL डेब्यू में फुस्स, 2 गेंदों में हो गया काम तमाम, नहीं खुल सका खाता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola