हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टी-20 में कीरोन पोलार्ड के नाम जुड़ा एक और बड़ा कीर्तिमान, गेल के बाद ऐसा करने वाले बने दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

कीरोन पोलार्ड ने टी-20 क्रिकेट के एक और बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। पोलार्ड ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक सिर्फ क्रिस गेल की पहुंच सके हैं।

विज्ञापन
Kieron Pollard

Kieron Pollard 900 Sixes: वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने टी-20 में वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक सिर्फ क्रिस गेल ही पहुंच सके हैं। इंटरनेशनल लीग टी-20 में एमआई एमिरेट्स की ओर से खेलते हुए पोलार्ड ने 23 गेंदों पर 36 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान पोलार्ड ने 2 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जमाए। अपनी इस इनिंग में जड़े दूसरे सिक्स के साथ ही पोलार्ड ने टी-20 में 900 छक्के पूरे कर लिए हैं। पोलार्ड से पहले यह कारनामा सिर्फ गेल ही कर सके हैं।

पोलार्ड ने मचाया धमाल

डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पोलार्ड पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। क्रीज पर आते के साथ ही पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज ने मोर्चा संभाला और दमदार शॉट्स लगाने शुरू कर दिए। पोलार्ड ने डेजर्ट की गेंदबाजी अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। 23 गेंदों का सामना करते हुए पोलार्ड ने 36 रन की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज ने 2 चौके तीन सिक्स लगाए। पोलार्ड ने दूसरा छक्का लगाते ही टी-20 क्रिकेट में 900 सिक्स भी पूरे कर लिए हैं। पोलार्ड यह कारनामा करने वाले दुनिया के महज दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ गेल ही हासिल कर सके हैं। गेल ने टी-20 में 1056 छक्के जमाए हैं।

लिस्ट में टॉप पर चार कैरेबियाई खिलाड़ी

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप चार पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का कब्जा है। क्रिस गेल और पोलार्ड के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल का नाम दर्ज है। रसेल ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल 727 सिक्स लगाए हैं। वहीं, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर निकोलस पूरन हैं, जिनके बल्ले से अब तक कुल 592 सिक्स निकले हैं। पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व बैटर कोलिन मुनरो का नाम है, जिन्होंने 550 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन

पोलार्ड की टीम को मिली हार

हालांकि, पोलार्ड की आतिशी पारी के बावजूद एमआई एमिरेट्स को डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ पांच विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 159 रन लगाए। इस लक्ष्य को डेजर्ट की टीम ने 5 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया। टीम की ओर से फखर जमान ने 52 गेंदों पर 67 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि एलेक्स हेल्स ने 22 गेंदों पर 34 रन जड़े।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola