Khaleel Ahmed: इंग्लैंड की धरती पर एक भारतीय गेंदबाज ने अपनी बॉलिंग से महफिल लूट ली है। चार ओवर में 4 विकेट लेते हुए इंडियन बॉलर ने इंग्लैंड लायंस के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला। इंग्लैंड में अपनी लहराती हुई गेंदों से खलील अहमद ने विपक्षी टीम के बैटर्स की नाक में खूब दम किया। अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन शुरुआती विकेटों के लिए तरसी भारतीय टीम की खलील ने जबरदस्त वापसी कराई। खलील के घातक स्पेल के चलते इंग्लैंड लायंस मैच में अब पूरी तरह से बैकफुट पर है। खलील को दूसरे छोर से अंशुल कंबोज और तुषार देशपांडे का बढ़िया साथ मिला।
खलील ने बरपाया कहर
इंडिया-ए द्वारा बनाए गए 348 रनों के जवाब में बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड लायंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपना पहला विकेट 29 रन के स्कोर पर गंवाया। हालांकि, इसके बाद टॉम हेन्स और एमिलियो गे ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। हेन्स 54 रन बनाकर आउट हुए, जबकि एमिलियो ने 71 रन की दमदार पारी खेली। इसके बाद शुरू हुआ खलील अहमद का घातक स्पेल। खलील ने अपना पहला शिकार जॉर्डन कॉक्स को बनाया। 219 के स्कोर पर इंग्लैंड लायंस को चौथा झटका लगा।
चार ओवर में 4 विकेट
अभी स्कोर बोर्ड में चार ही रन और जुड़े थे कि खलील ने कप्तान जेम्स रीव को भी पवेलियन की राह दिखा दी। जॉर्ज हिल को भारतीय तेज गेंदबाज ने खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया और उन्हें जीरो पर चलता किया। क्रिस वोक्स की भी पारी का अंत खलील की गेंद पर हुआ। वोक्स को खलील ने 5 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इस तरह से चार ओवर के अंदर ही खलील ने इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर को तहस-नहस कर डाला।
219 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मजबूत स्थिति में दिख रही इंग्लैंड लायंस की टीम ने 229 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने 7 विकेट गंवा दिए। इससे पहले भारत-ए की ओर से केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 116 रन की जबरदस्त पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरैल ने 52 रन जड़े, जिसके बूते टीम 348 रन बनाने में सफल रही।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
18 mins agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
24 mins agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
1 hr agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
2 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
2 hrs agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines