Kevin Pietersen: सरफराज खान इन दिनों भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं। हालांकि वह अपनी फिटनेस पर जमकर काम कर रहे हैं। भारतीय टीम में वापसी करने के लिए सरफराज कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने दिन रात मेहनत कर अपना काफी वजन घटा लिया है। सरफराज की मेहनत की तारीफ अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने भी की है। उन्होंने युवा खिलाड़ी की सराहना की है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट भी साझा किया है। हालांकि अपनी पोस्ट में उन्होंने पृथ्वी शॉ को लताड़ा भी है।
केविन पीटरसन ने की सरफराज की तारीफ
सरफराज अपने मोटापे की वजह से खूब ट्रोल होते थे। हर कोई उन्हें वजन कम करने की हिदायत देता था। स्टार खिलाड़ी ने भी वजन कम करने का संकल्प लिया और अपनी फिटनेस पर खूब ध्यान दिया। ताजा तस्वीरों में सरफराज काफी फिट और पतले दिख रहे हैं। पीटरसन ने भी सरफराज की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि शानदार कोशिस, नौजवान! बहुत-बहुत बधाई और मुझे यकीन है कि इससे मैदान पर बेहतर और लगातार प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। मुझे आपकी प्राथमिकताओं को फिर से व्यवस्थित करने में बिताया गया समय बहुत पसंद आया।
पीटरसन को उम्मीद है कि सरफराज को वजन कम करने के बाद उन्हें काफी मदद मिलेगी। वह अब पहले से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
पृथ्वी शॉ पर किया कटाक्ष
भारत के युवा स्टार खिलाड़ी पृथ्वी शॉ इन दिनों काफी मोटे हो चुके हैं। इसलिए शायद वह बड़े मंच पर रन बनाने में बार-बार विफल हो रहे हैं। उनका वजन जरूरत से ज्यादा अधिक है। पीटरसन ने भी शायाद इसलिए उनपर कटाक्ष किया। उन्होंने इसी पोस्ट में पृथ्वी शॉ पर तंज कसा और सरफराज का हवाला देते हुए लिखा कि कोई पृथ्वी को सरफराज खान की नई तस्वीरें दिखा सकता है क्या? इसके अलावा उन्होंने शॉ से कहा कि वजन कम किया जा सकता है। ‘मजबूत शरीर मजबूत दिमाग‘।
सरफराज खान को वापसी की उम्मीद
सरफराज खान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका दिया गया था। हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला। हालांकि अब खान की नजरें भारतीय टीम में वापसी करने पर टिकी हुई हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines