AUS vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने लंबे समय के बाद एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने 27 साल बाद कोई आईसीसी टूर्नामेंट जीता है। इससे पहले टीम ने 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इस बार की जीत में सबसे अहम योगदान रहा एडेन मार्करम का, जिन्होंने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाकर टीम को जीत की राह दिखाई।
मार्करम की शानदार शतकीय पारी
दूसरी पारी में जब दक्षिण अफ्रीकी टीम मुश्किल में थी, तब एडेन मार्करम ने संभलकर खेलते हुए टीम को संकट से बाहर निकाला। उन्होंने 207 गेंदों में 136 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे। उस समय टीम ने 70 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे, और लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं लग रहा था। मार्करम ने कप्तान टेम्बा बावुमा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की अहम साझेदारी की। बावुमा ने भी 66 रनों का योगदान देकर टीम को मजबूती दी। मार्करम की इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया।
केविन पीटरसन ने की तारीफ
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और दक्षिण अफ्रीकी मूल के केविन पीटरसन ने मार्करम की तारीफ करते हुए कहा कि यह शायद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज की सबसे शानदार पारी थी।
पीटरसन ने कहा कि यह पारी शायद सबसे ज्यादा आक्रामक या मनोरंजक नहीं थी, लेकिन हालात और दबाव को देखते हुए यह प्रदर्शन कमाल का था। पहली पारी में असफलता के बाद मार्करम ने जिस तरह से वापसी की, वह काबिल-ए-तारीफ है। जब आप जानते हैं कि पूरा देश आपसे उम्मीद कर रहा है, तब दबाव और भी बढ़ जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जब रियान रिकेल्टन जल्दी आउट हो गए तो टीम पर काफी दबाव था, लेकिन मार्करम ने धैर्य और साहस के साथ खेल दिखाया और टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर दिखा दिया कि वो टेस्ट क्रिकेट की एक मजबूत ताकत है।
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
13 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
21 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
53 mins agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
2 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
2 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines