News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ZIM vs SA: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने कप्तान टेम्बा बावुमा की अगुवाई में शानदार खेल दिखाया और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि अब साउथ अफ्रीका की निगाहें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र पर टिकी हुई हैं। टीम इस साइकल में सभी टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर फिर से फाइनल में जगह बनाना चाहेगी। हालांकि आगामी टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान टेम्बा बावुमा टीम से बाहर हो गए हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान टेम्बा बावुमा को चोट लग गई थी। वह हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे थे। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते समय उन्हें चोट लगी थी। चोट की गंभीरता का आकलन करने के लिए उन्हें आगे स्कैन कराना होगा। ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बावुमा बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर टीम के अनुभवी फिरकी गेंदबाज केशव महाराज को कप्तान बनाया गया है। 2 मैच की टेस्ट सीरीज 28 जून से शुरू होगी, जिसका आखिरी मुकाबला 6 जुलाई से खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे के खिलाफ साउथ अफ्रीका टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। आईपीएल 2025 में सीएसके की ओर से कमाल का प्रदर्शन करने वाले डेवाल्ड ब्रेविस को भी प्रोटियाज टीम में मौका मिला है। उन्होंने आईपीएल के अलावा साउथ अफ्रीका अंडर 19 टीम के लिए कमाल किया था।
Keshav Maharaj will step in as South Africa’s captain for the upcoming Test series against Zimbabwe.
It is the side’s first assignment since their WTC win.
Read more ➡️ https://t.co/quoq5BZdPf pic.twitter.com/f2l8m6Y0G2
— Wisden (@WisdenCricket) June 20, 2025
केशव महाराज (कप्तान) , डेविड बेडिंगहैम, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, ज़ुबैर हम्जा, केशव महाराज, क्वेना मफाका, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायन, काइल वेरिन, कोडी यूसुफ।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।