Team India: भारतीय टीम में साल 2025 में कई खिलाड़ियों ने वापसी की. वापसी करने वाले खिलाड़ियों में करुण नायर भी रहे, जिन्होंने भारतीय टीम में लगभग 7 साल बाद वापसी की थी. इंग्लैंड दौरे पर खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में करुण नायर को मौका मिला था. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके. इसलिए उन्हें गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब नायर ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में शानदार वापसी की और शतक ठोककर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया.
स्टार खिलाड़ी का धांसू शतक
25 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2025-26 का राउंड 2 मुकाबला खेला जा रहा है. कर्णाटक और गोवा की टीम आमने सामने हैं. कर्णाटक की ओर से नायर ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 267 गेंदों में 174 रनों की पारी खेलकर गोवा के गेंदबाजों की जमकर हवा निकाल दी. उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए 14 चौके के अलावा 3 छक्के भी अपने नाम किए. गोवा का कोई भी गेंदबाज नायर को पहली पारी में आउट नहीं कर सका.
कर्णाटक ने बनाए 371 रन
नायर की शतकीय पारी के दमपर कर्णाटक ने 110.1 ओवर में 371 रन बनाए हैं. नायर के अलावा कर्णाटक की ओर से कोई भी बल्लेबाज शतकीय पारी नहीं खेल सका. सलामी बल्लेबाज निकिन जोस ने 3 रन बनाए हैं. इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने 69 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली. वहीं, अभिनव मनोहर ने 64 गेंदों में 37 और श्रेयास गोपाल ने 109 गेंदों में 57 रन बनाए. गोवा की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने 3 विकेट झटके, जबकि वासुकी कौशिक ने भी 3 विकेट लिए हैं.
ये भी पढ़ें: नवंबर में केरल नहीं आएंगे लियोनेल मेसी, जानिए इस फैसले की पीछे की वजह
नायर का रहा था खराब प्रदर्शन
इंग्लैंड दौरे पर नायर ने खराब बल्लेबाजी की थी. वह एक भी शतक नहीं जमा सके. हालांकि उन्हें 4 मैच खेलने का मौका मिला. नायर ने 4 मैच की 8 पारियों में 25.62 की औसत के साथ 205 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंन 1अर्धशतक अपने नाम किया था. खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर निकाल दिया गया था.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines