हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कर्नाटक ने पलट दिया इतिहास, ईशान किशन की टीम के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Jharkhand vs Karnataka Vijay Hazare Trophy 2025: झारखंड और कर्नाटक के बीच विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुकाबला खेला गया था. इस मैच में कर्णाटक ने सबसे बड़ा रन चेज कर इतिहास रच दिया. दोनों पारियों को मिलाकर इस मैच में कुल 825 रन बने थे. ईशान किशन का तूफानी शतक बेकार भी चला गया.

विज्ञापन
ईशान किशन और दवदत्त पडिक्कल

Vijay Hazare Trophy 2025: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का आगाज हो चुका है. 24 दिसंबर को राउंड 1 खेला गया, जिसमें कई टीमों ने भाग लिया. पहले राउंड में झारखंड और कर्नाटक के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में रनों की बारिश हुई. पहले झारखंड ने बल्लेबाजी करते हुए 412 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक ने इतिहास रच दिया और विजय हजारे ट्रॉफी का सबसे बड़ा रन चेज हासिल कर लिया. इस मैच में 2 बल्लेबाजों ने शतक जमाया. दोनों टीमों ने मिलकर इस मैच में कुल 815 रन बनाए थे.

झारखंड ने बनाए थे 412 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में झारखंड ने 50 ओवर में 412 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन ने 44 रनों की पारी खेली थी, जबकि विराट सिंह ने 68 गेंदों में 88 रन बनाए. इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने 47 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली. झारखंड की ओर से ईशान किशन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 39 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 7 चौके के अलावा 14 अर्धशतक अपने नाम किए. ईशान ने केवल 33 गेंदों में शतक पूरा किया था. इस तरह झारखंड ने विशाल स्कोर बनाया.

ये भी पढ़ें: रोहित को लेकर इतना क्रेज! जयपुर के स्टेडियम में भारी भीड़, स्टैंड्स से फैंस ने लगाया ये नारा

विज्ञापन

कर्नाटक ने हासिल किया लक्ष्य

कर्नाटक ने विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज 47.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. कर्णाटक ने 5 विकेट से बाजी मार ली और इतिहास रच दिया. कर्णाटक की ओर से मयंक अग्रवाल ने 34 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 118 गेंदों में 147 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 10 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. वहीं करुण नायर ने इस मैच में 21 गेंदों में 27 रन बनाए. अंत में अभिनव मनोहर ने 32 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. वहीं ध्रुव प्रभाकर ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए. इस तरह कर्नाटक ने 413 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया.

ये भी पढ़ें: रिकी पोंटिंग ने इस क्रिकेटर को बताया एशेज में इंग्लिश टीम का विलेन, कहा- ‘जो रूट जैसा टैलेंट है लेकिन…’

विज्ञापन

ऐसा रहा गेंदबाजों का प्रदर्शन

कर्णाटक की ओर से अभिलाश शेट्टी ने 10 ओवर में 72 रन खर्च कर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. इसके अलावा श्रेयस गोपाल और विद्याधर पाटिल ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, झारखंड की ओर से सौरभ शेखर ने 2 और उत्कर्ष सिंह ने भी 2 विकेट लिए.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola