Karim Janat RR vs GT: सवाई मानसिंह स्टेडियम में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी गुजरात टाइटंस के हर गेंदबाज पर भारी पड़े। वैभव ने बल्ले से ऐसी तबाही कि हर कोई उनकी विस्फोटक पारी का दीवाना हो गया। 35 गेंदों में शतक और बल्ले से निकले 11 छक्कों के बूते बिहार का लाल महफिल लूट ले गया। वैभव ने गुजरात के हर बॉलर को निशाने पर लिया और जमकर चौके-छक्कों की बरसात की। वैभव की मार से आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे करीम जनत भी नहीं बच सके। इंडियन प्रीमियर लीग के पहले ही मैच में करीम के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे शायद वह जल्द से जल्द भूला देना चाहेंगे।
करीम जनत का डेब्यू बना शर्मनाक
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल बल्ले से जमकर कोहराम मचा रहे थे। 9 ओवर में ही स्कोर बोर्ड पर 114 रन लग चुके थे। इस तबाही पर ब्रेक लगाने के लिए कप्तान शुभमन गिल ने गेंद डेब्यू कर रहे करीम जनत के हाथों में थमाई। करीम के आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर वैभव ने जोरदार सिक्स जमाया। दूसरी गेंद पर वैभव के बल्ले से दनदनाता हुआ चौका निकला। तीसरी बॉल फिर हवाई यात्रा करके दर्शकों के बीच पहुंची, तो चौथी गेंद फील्डर्स को चीरते हुए बाउंड्री के पार गई।
पांचवीं गेंद का भी वैभव ने यही हश्र किया। करीम के ओवर की लास्ट बॉल को भी वैभव ने डायरेक्ट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया। इस तरह से वैभव ने करीन जनत के ओवर से कुल 30 रन बटोरे। करीम को इसके बाद मैच में कोई और ओवर डालने का मौका तक नहीं मिला।
वैभव ने मचाई तबाही
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। वैभव ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी में सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमाया। भारत की ओर से टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड वैभव के नाम दर्ज हो गया है। 38 गेंदों की अपनी पारी में वैभव ने 7 चौके और 11 गगनचुंबी सिक्स लगाए। वैभव संयुक्त रूप से आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर भी बन गए हैं। इसके साथ ही वह फटाफट क्रिकेट में सेंचुरी जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बने हैं।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
24 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
45 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines